अहमदाबाद के टेक्सटाइल गोदाम में आग लगने से 9 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने घटना पर जताया दुःख

गुजरात के अहमदाबाद में आज तड़के एक भीषण हादसा हो गया है। यहाँ एक टेक्सटाइल गोदाम में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई। पिपलाज रोड के नानूकाका एस्टेट में स्थित इस गोदाम में लगी आग में से अब तक तीन लोगों को बचाया गया था। मगर फिलहाल मौजूदा हालातों को देखते हुए कयास लगाए जा रहे है कि इस हादसे में मरने वालों की तादाद बढ़ सकती है।
#Gujarat: Rescue operation underway at the fire accident site on Piplaj road in #Ahmedabad.
Nine deaths have been reported so far in the incident. pic.twitter.com/t4XN2Bk9qO
— NewsMobile (@NewsMobileIndia) November 4, 2020
कहाँ और कैसे हुआ हादसा ?
हादसा नानूभाई एस्टेट में स्थित केमिकल फैक्ट्री में हुआ है। दरअसल वहां बॉयलर फटने से आग लग गई। फिर एक के बाद एक 5 ब्लास्ट हुए। केमिकल फैक्ट्री के पास स्थित कपड़ों का गोदाम भी धमाकों की चपेट में आ गया। गोदाम में काम कर रहे कर्मचारी मलबे में दब गए और आग में झुलस गए। आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की 24 गाड़ियां लगानी पड़ीं।
पिराना पिपलाज में केमिकल फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट से दो गोदामों में आग लगी। पीछे वाले गोदाम में मलबे और धुंए के बीच से 3 जीवित और 2 मृत व आगे वाले गोदाम से 6 जीवित और 7 मृत लोगों को निकाला गया। दो महिलाओं की सर्च अभी भी जारी है। कुल 9 लोगों की मृत्यु हुई है: CFO, अहमदाबाद #गुजरात pic.twitter.com/K3IYfic5Cm
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) November 4, 2020
स्थानीय लोगों के बयान के मुताबिक कैमिकल यूनिट में पहले लगातार 5 धमाके हुए। इस घटना के बाद कपड़े के गोदाम के मालिक का आरोप है कि यह केमिकल फैक्ट्री अवैध तौर पर चलाई जा रही थी। फिलहाल, राहत और बचाव कार्य के साथ घटनास्थल की फरेंसिक जांच भी चल रही है।
पीएम मोदी ने जताया घटना पर शोक।
इस घटना के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए हादसे के शिकार लोगों और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
Anguished by the loss of lives due to a fire in a godown in #Ahmedabad. Condolences to the bereaved families. Prayers with the injured. Authorities are providing all possible assistance to the affected: Prime Minister @narendramodi pic.twitter.com/Pz9HBg3yqf
— NewsMobile (@NewsMobileIndia) November 4, 2020






hgh hormone kaufen
References:
https://www.instapaper.com/p/17021761