बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं और आये दिन किसी न किसी से वो ट्विटर पर उलझती हुई नज़र आती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्युकी अब कंगना का ट्विटर हैंडल सस्पेंड कर दिया गया है। बता दे पिछले कुछ समय से वह ट्विटर पर भी काफी एक्टिव हो गई थी और हाल ही में उन्होंने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा था। अब कयास लगाए जा रहे है कि यही कारण है कि उनका अकाउंट ससपेंड किया गया है।
अब अगर आप उनके ट्विटर पेज पर विजिट करेंगे तो यहां सिर्फ ‘अकाउंट सस्पेंडेड’ ही लिखा दिख रहा है।
उनके हाल ही के ट्वीट्स को लेकर दर्ज हुआ है केस।
बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद इस अभिनेत्री ने कुछ विवादित ट्वीट्स किए थे। इसे लेकर उनके ऊपर केस भी दर्ज हुआ है। कोलकाता पुलिस ने कंगना रनौत के खिलाफ पश्चिम बंगाल के लोगों की भावनाएं आहत करने के आरोप में शिकायत दर्ज की है। एडवोकेट सुमीत चौधरी ने ईमेल के जरिए कोलकाता पुलिस कमिश्नर सौमेन मित्रा को शिकायत भेजी थी। उन्होंने अपने मेल में उन्होंने कंगना रनौत के ट्वीट के तीन लिंक्स भी भेजे है और इसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने बंगाल के लोगों की भावनाओं को आहत और उन्हें अपमानित भी किया है। जिसके बाद हाल ही में उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज की गयी थी।
ये भी पढ़े : कोरोना को लेकर नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में 15 मई तक लगेगा लॉकडाउन
जानें ऐसा क्या था उस विवादित ट्वीट में ?
पश्चिम बंगाल के चुनाव के बाद कंगना रनौत ने अपने एक ट्वीट में लिखा था, ‘पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी और रोहिंग्या बड़ी संख्या में हैं। इससे साफ नजर आता है कि हिंदू वहीं बहुमत में नहीं हैं, और डेटा के अनुसार, बंगाली मुस्लिम बेहद गरीब और वंचित हैं। अच्छा है दूसरा कश्मीर बनने जा रहा है।’ चुनाव परिणाम के बाद हुई हिंसा के बाद कंगना ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने राज्य में हुई हिंसा को लेकर एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें वो रोती हुई नज़र आ रही हैं।
View this post on Instagram
अब उनके अकाउंट को ससपेंड करने के पीछे क्या मुख्य कारण है इस बात की पुष्टि तो नहीं हुई है लेकिन कयास ज़रूर लगाए जा रहे है क़ि उनके इन्हीं विवादित ट्वीट्स को लेकर ट्विटर ने ये निर्णय लिया है।