राजनीति

सोनिया गांधी ने की देश से कांग्रेस को वोट करने की अपील, मोदी सरकार पर लगाए आरोप

नई दिल्ली: देशभर में लोकसभा चुनाव का माहौल चल रहा है आज यानि 07 मई को देशभर के कई हिस्सों में तीसरे चरण के चुनाव हो रहे है वहीं इस बीच कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वीडियो के जरिए जनता से सतर्क रहने और कांग्रेस को वोट कर जीत दिलाने की अपील की है. सोनिया गांधी ने वीडियो के जरिए कहा, कि सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए कांग्रेस को वोट दें और साथ मिलकर एक मजबूत भारत का निर्माण करें.”

कांग्रेस के ट्विटर हैंडल (X) पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी का एक वीडियो पोस्ट है जिसमें सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर कई आरोप लगाए हैं. उन्होंने वीडियो के जरिए कहा, “आज देश के हर कोने में युवाओं को बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है, महिलाओं को अत्याचार का सामना करना पड़ रहा है, दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यकों को भयानक भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है. यह माहौल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की मंशा के कारण है . उनका ध्यान केवल किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करने पर है. उन्होंने राजनीतिक लाभ के लिए नफरत को बढ़ावा दिया है.

 

वहीं सोनिया गांधी ने आगे जनता से अपील करते हुए कहा, कांग्रेस पार्टी और मैंने हमेशा सभी की प्रगति, वंचितों को न्याय और देश को मजबूत करने के लिए लड़ाई लड़ी है. कांग्रेस और INDIA गठबंधन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए समर्पित है. सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए कांग्रेस को वोट दें और साथ मिलकर एक मजबूत भारत का निर्माण करें…”

 

गौरतलब है कि इन दिनों लोकसभा चुनाव का दौर चल रहा है. आज तीसरे चरण के चुनाव है. वहीं 9 अप्रेल से शुरु हुए यह चुनाव कुल 7 चरण में संपन्न होने हैं जिसके परिणाम 4 जून को सामने आएंगे. ऐसे में सभी पार्टी अपने दल को मजबूती से जनता के बीच पेश कर रही हैं और साथ ही चुनाव में अपनी जीत के लिए पुरजोर कोशिश में लगी हुईं है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button