राजनीतिराजनीती

सिद्धू का भाजपा पर वार, कहा ‘काले अंग्रेज़ों से देश को दिलाओ निजात’

इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे कांग्रेस नेता और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार को भाजपा पर रंगभेदी टिपण्णी कर सियासी गर्मी बढ़ा दी है.

इंदौर की एक जनसभा में भाजपा पर निशाना साधते हुए सिद्धू ने कहा कि भारतियों ने गोर अंग्रेज़ो को तो देश से भगा दिया, लेकिन अब काले अंग्रेज़ों से निजात पाने का समय आ गया है.

कांग्रेस प्रत्याशी पंकज संघवी के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करते हुए सिद्धू ने कहा, “कांग्रेस ही वो पार्टी जिसने देश को आजादी दिलाई, ये मौलाना आजाद और महात्मा गांधी की पार्टी है. इन्होंने गोरों से आजादी दी थी और तुम इंदौर वालो अब काले अंग्रेजों से इस देश को निजात दिलाओगे.”

प्रधानमंत्री मोदी को निशाने पर लेते हुए सिद्धू ने कहा,”मोदी जी उस दुल्हन की तरह है जो रोटी काम बेलती है और चूड़ियां ज़्यादा खनकाती है, ताकि मोहल्ले वालों को यह पता चले कि वो काम कर रही है. बस यही मोदी सरकार में हुआ है.”

बता दें कि मध्य प्रदेश के भोपाल में प्रधानमंत्री मोदी पर अप्पतिजनक टिपण्णी करने पर चुनाव आयोग ने सिद्धू को नोटिस सौंपा था, जिसका जवाब उन्हें एक दिन के अंदर देना को कहा गया था. राफेल विमान पर भाजपा को घेरते हुए सिद्धू ने कहा था,” तुमने जम के खाया और तुमने अंबानी को ठोंक के खिलाया, खिलाया की नहीं खिलाया…ये तुमने 30 हजार करोड़ की घूस ली की नहीं राफेल में…और उड़ना था राफेल और उड़ा दी फाइल.”

इस मुसीबत से वे अभी निकले भी नहीं थे कि इंदौर में रंगभेदी टिपण्णी कर उन्होंने पार्टी के लिए मुसीबतें कड़ी कर दी है.

इंदौर सीट पर मुकाबला कांग्रेस के पंकज सिंघवी और भाजपा से शंकर लालवानी के बीच होगा.

इंदौर की लोकसभा सीट के लिए मतदान 19 मई को होंगे. मतों की गिनती 23 मई को होगी.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button