ताज़ा खबरें

सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य पर लखनऊ में दर्ज हुई FIR, रामचरित मानस पर विवादित बयान को लेकर हुई कार्रवाई

सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य पर लखनऊ में दर्ज हुई FIR, रामचरित मानस पर विवादित बयान को लेकर हुई कार्रवाई

 

आज सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री व समाजवादी पार्टी के मौजूदा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गयी हैं। यह FIR लखनऊ के हज़रतगंज थाने में दर्ज की गयी हैं। पुलिस ने जानकारी दी कि लखनऊ के थाना हज़रतगंज में शिवेंद्र मिश्र नामक व्यक्ति ने तहरीर दी थी कि स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरितमानस पर की गई टिपण्णी से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इन्हीं की तहरीर के आधार पर लखनऊ पुलिस ने स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ यह FIR दर्ज की है।

लखनऊ पुलिस ने हजरतगंज कोतवाली में यह एफआईआर आईपीसी की धारा 295 ए ,298, 504, 505(2),153a में दर्ज की है। एफआईआर के तुरंत बाद इस मामले में यूपी के डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करके सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा है कि वह चुप क्‍यों हैं। यह मौर्य का नहीं उनका अपना बयान है।

बता दें पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी से मौजूदा एमएलसी स्वामी प्रसाद ने बयान दिया था कि, रामचरितमानस में दलितों और महिलाओं का अपमान किया गया है। तुलसीदास ने ग्रंथ को अपनी खुशी के लिए लिखा था। करोड़ों लोग इसे नहीं पढ़ते। इस ग्रंथ को बकवास बताते हुए कहा कि सरकार को इस पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button