Hindi Newsportal

लोकसभा चुनाव से पहले यूपी-बिहार से इन दो नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

0 369

लोकसभा चुनाव से पहले यूपी-बिहार से इन दो नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

 

कांग्रेस ने आज बुधवार को उत्तर प्रदेश और बिहार के दो गद्दावर नेताओं को पार्टी में शामिल किया है। बिहार से जन अधिकार पार्टी के मुखिया पप्पू यादव वहीं उत्तर प्रदेश से बसपा सांसद दानिश अली ने आज दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की सदस्य्ता ग्रहण की है। दोनों नेताओं ने राजधानी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस की सदस्य्ता ग्रहण की।

पप्पू यादव अब आधिकारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उनकी पार्टी के कार्यकर्ता भी अब कांग्रेस की सदस्यता लेंगे।

 

अमरोहा लोकसभा सांसद दानिश अली कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।

कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद पप्पू यादव ने कहा, “मैंने बचपन से ही मोहन प्रकाश जी को संघर्ष करते देखा है और जीवन भर उनका आशीर्वाद मुझे मिलता रहा है। वह तब एक मजबूत आवाज हुआ करते थे और अब वह मेरे लिए एक विचारधारा हैं। हम हमेशा कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े रहे हैं… राहुल गांधी इस दुनिया में सबसे ज्यादा संघर्षशील व्यक्ति हैं….. मुझे जो सम्मान मिला है और राहुल और प्रियंका गांधी ने मुझ पर और मेरी पार्टी पर जो विश्वास जताया है, वह मुझे आगे बढ़ाने के लिए काफी है… राहुल गांधी ने भारत के 130 करोड़ लोगों की दिल जीता है…”

 

वहीं सांसद दानिश अली ने पार्टी में शामिल होने पर कहा कि, “आज जो देश की परिस्थितियां हैं वो किसी से छुपी नहीं है। एक तरफ विभाजनकारी शक्तियां हैं और दूसरी तरफ देश के गरीब, वंचित और पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करने वाली शक्तियां हैं…अपनी भविष्य की राजनीतिक यात्रा के लिए मैंने आज कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का यह अहम फैसला लिया है…”

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.