IPL 2023खेलताज़ा खबरें

लखनऊ के सुपर जाइंट्स ने मारी बाजी, मुंबई इंडियंस को 5 रनों से हराया

लखनऊ के सुपर जाइंट्स ने मारी बाजी, मुंबई इंडियंस को 5 रनों से हराया

इकना स्टेडियम में मंगलवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मुक़ाबले में लखनऊ की टीम ने बाजी मार ली है। लखनऊ सुपर जाइंट्स ने मुंबई इंडियंस को 5 रनों से हराया दिया है। इसी के साथ लखनऊ की टीम की प्लेऑफ में जाने की उम्मीद अभी भी बनी हुई है। वहीं, मुंबई के लिए अब प्लेऑफ की रेस मुश्किल हो गई है।

इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रन बनाए। जिसके जवाब में मुंबई की टीम 172 रन ही बना पाई और मैच पांच रन से हार गई।

इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ‘जियो सिनेमा’ एप पर उपलब्ध रहेगी। इस एप पर आप फ्री में यह मुकाबला देख सकते हैं। यहां आप 10 अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स:  क्विंटन डी कॉक, काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, प्रेरक मांकड़, निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अमित मिश्रा, यश ठाकुर

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन, कैमरन ग्रीन, नेहल वढेरा, विष्णु विनोद, टिम डेविड, सूर्यकुमार यादव, पीयूष चावला, क्रिस जॉर्डन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, कुमार कार्तिकेय

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button