ताज़ा खबरेंभारत

रोजगार मेले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए PM मोदी ने वितरित किए 51 हजार नियुक्ति पत्र

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले के तहत सरकारी विभागों और संगठनों में नए भर्ती हुए कर्मचारियों को लगभग 51,000 नियुक्ति पत्र वितरित किए. इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन नियुक्त लोगों को भी संबोधित किया.

पीएम ने अपने संबोधन में कहा, आज जिन अभ्यर्थियों को सरकारी सेवा के नियुक्ति पत्र मिले हैं उन सभी को बधाई. आप सभी ने कड़े परिश्रम के बाद यह सफलता हासिल की है. आपका चयन लाखों अभ्यर्थियों के बीच से किया गया है… नारी शक्ति वंदन अधिनियम के रूप में देश की आधी आबादी को बहुत बड़ी ताकत मिली है. 30 वर्षों से महिला आरक्षण बिल का विषय लंबित था वह अब रिकॉर्ड वोटों के साथ दोनों सदनों से पास हुआ है. यह निर्णय देश की नई संसद के पहले सत्र में हुआ, नई संसद में देश के नए भविष्य की शुरूआत हुई… भारत की बेटियां स्पेस से स्पॉट तक अनेक नए कीर्तिमान बना रही हैं.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘पिछले 9 वर्षों में, हमारी योजनाओं ने और भी बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त किया है. हमारी नीतियां नई मानसिकता, सामग्री निगरानी, ​​​​मिशन मोड कार्यान्वयन और जन भागीदारी पर आधारित हैं. 9 वर्षों में सरकार ने मिशन मोड पर नीतियों को लागू किया है.’

 

इस रोजगार मेले में नियुक्त किए जाने वाले नए कर्मचारी डाक विभाग, भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, राजस्व विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रलाय सहित विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में अपनी सेवाएं देंगे.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button