ताज़ा खबरेंराजनीति

रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने संविधान की कॉपी हाथ में लेकर ली शपथ

नई दिल्ली: 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत सोमवार से हो चुकी है. आज संसद सत्र का दूसरा दिन है. स्पीकर पद को लेकर सरकार और विपक्ष में सहमति नहीं बनी है, इसलिए अब विपक्ष की तरफ से भी लोकसभा पद के लिए उम्मीदवार उतारा गया. विपक्ष की तरफ से के सुरेश ने नामांकन दाखिल किया है. दरअसल विपक्ष ने डिप्टी स्पीकर पद की मांग की थी, जिस पर सहमति नहीं बन सकीं.

 

वहीं आज संसद में विपक्ष के कई सांसदों ने अनोखे ठंग से शपथ ग्रहण की. कांग्रेस नेता और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने आज संसद में शपथ ग्रहण की. इस दौरान उनके हाथ में संविधान की कॉपी थी. उन्होंने शपथ ग्रहण के बाद चेयर के पीछे खड़े मार्शल से भी हाथ मिलाया. शपथ ग्रहण के दौरान राहुल गांधी ने जय हिंद, जय संविधान का नारा लगाया.

शपथ ग्रहण के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि मैं, राहुल गांधी, लोक सभा का सदस्य निर्वाचित होकर सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञा करता हू कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा, मैं भारत की संप्रभुता और अखंडता अक्षुण्ण रखूंगा. मैं जिस दायित्व को ग्रहण करने वाला हूं, उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन करूंगा.

 

वहीं, कन्नौज लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने भी संसद में शपथ ग्रहण की. इस दौरान उनके हाथ में भी संविधान की कॉपी थी.

 

सांसद पद की शपथ लेने के बाद अवधेश प्रसाद ने हाथ में संविधान भी उठाया और संविधान जिंदाबाद के नारे लगाए. दिवंगत मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए अवधेश प्रसाद ने कहा, “नेताजी अमर रहें.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button