राजधानी में इस दिवाली नहीं सुनाई देगा पटाखों के शोर, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने लगाया बैन
बीते कुछ सालों से कई प्रदेशों में प्रदुषण का हवाला दे कर दीपावली पर पटाखे फोड़ने पर रोक जाती है। इस साल भी जनता की उत्सुकता पर पानी फेरते हुए ऐसा ही निर्णय लिया गया है। नए एलान के मुताबिक राजधानी दिल्ली में इस बार भी लोगों को दीवाली बिना पटाखों के ही मनानी पड़ेगी। आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पटाखों पर बैन लगाने की घोषणा जो कर दी है।
Reviewed corona situation in Del n preparedness wid Chief Secy, Health officials and all DMs. Corona cases hv increased due to festival season n pollution. It was decided to
1. Ban crackers in Del
2. Ramp up medical infra, Oxy n ICU beds are being increased in Del govt hospis
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 5, 2020
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना और वायु प्रदूषण की समस्या का हवाला देते हुए कहा कि पूरी दिल्ली की दो करोड़ जनता एकसाथ दीपावली मनाएगी। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह हमने पिछले वर्ष दीपावली पर पटाखे नहीं जलाने का संकल्प लिया था और दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस में जुटकर दीपावली की खुशियां बांटी थीं वैसे ही इस बार भी दीवाली मनाएंगे।
आइए, इस बार दिल्ली के हम 2 करोड़ लोग एक साथ मिलकर दिवाली पूजन करें और दीवाली मनाएं। https://t.co/KXSWbAlEGy
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 5, 2020
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी कि "दिल्ली में त्योहारों और प्रदूषण कि वजह से कोरोना वायरस के मामले बढ़े हैं और दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया गया है।" #COVID19 @ArvindKejriwal #Diwali2020 #Diwalicrackers #Diwali pic.twitter.com/wW0R7SFVHO
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) November 5, 2020
किसी भी हालत में नहीं जलाएंगे पटाखे : CM केजरीवाल
इतना ही नहीं CM केजरीवाल ने कहा कि किसी भी हालत में पटाखे नहीं जलाना। उन्होंने कहा कि अगर पटाखे जलाएंगे तो अपने ही बच्चों की जिंदगियों के साथ खेलेंगे, अपने ही परिवार की जिंदगी के साथ खेलेंगे। पटाखे नहीं जलाएंगे, दिवाली एक साथ मनाएं। CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सभी दिल्लीवासी एक साथ 14 तारीख को लक्ष्मी पूजन करेंगे। इस बार दीपावली के दिन लक्ष्मीपूजन का शुभ मुहुर्त शाम 7.39 बजे है। उन्होंने कहा कि 14 तारीख को शाम 7.39 बजे हम फिर से कनॉट प्लेस में जुटेंगे और वहां एक जगह लक्ष्मी पूजन करेंगे। कुछ टीवी चैनल इसका सीधा प्रसारण करेंगे।





