ताज़ा खबरें

मणिपुर हिंसा को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा ‘मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए’

मणिपुर हिंसा को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा ‘मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए’

 

पिछले दो महीने से मणिपुर में चल रही जातीय हिंसा को लेकर उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना नेता संजय राउत ने केंद्र सकरार पर हमला बोला है। संजय राउत ने कहा कि मणिपुर की हिंसा का दोषी केंद्र व राज्य सरकार तथा वहां के राज्यपाल को बताया है और कहा कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लगने की बात कही है।

 

दरअसल पिछले दो महीनों से देश के पूर्वात्तर राज्य मणिपुर में हिंसा हो रही है। जिसे स्थानीय प्रशासन और सरकार हिंसक झड़पें रोकने में नाकाम साबित हो रही है। विपक्ष इसको लेकर बार-बार केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार को घेर रही है। इस बीच उद्धव ठाकरे गुट के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत  ने रविवार को मणिपुर हिंसा पर बड़ा बयान दिया है।

संजय राउत ने राहुल गांधी के मणिपुर दौरे का समर्थन किया और कहा, ‘राहुल गांधी मणिपुर गए हैं यह बड़ी बात है… अमित शाह मणिपुर गए, लेकिन एक मीटिंग लेकर वापस चले गए। क्या उन्होंने वहां के पीड़ितों के साथ उनका दर्द बांटने का काम किया? जब ऐसा नहीं किया है तो अब जलन क्यों हो रही है? राहुल गांधी को जिस तरह मणिपुर में समर्थन मिला है उसके लिए मुख्यमंत्री सवाल उठा रहे हैं।

उन्होंने पीएम मोदी पर भी हमला किया। कहा कि पीएम कभी अमेरिका तो कभी भोपाल चले जाते हैं। चीन मणिपुर में घुस गया है उसके ऊपर हमला नहीं किया जा रहा है। वहां तो चुप बैठे हैं। यह कौन सा एजेंडा है? उस एजेंडे की बात मुख्यमंत्री को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि  मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button