भारत

भोपाल में आज से दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025, PM Modi करेंगे शुभारंभ

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज से दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 हो रहा है. इसका मकसद प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देना है. साथ ही वैश्विक निवेशकों को आकर्षित करना है. इस बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा ​कि इस समिट से प्रदेश में विकास के नई आयाम स्थापित होंगे.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं. आज पीएम मोदी भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) का शुभारंभ करेंगे. 24 और 25 फरवरी को भोपाल में इंडस्ट्री लीडर्स का महामंच सजने जा रहा है. सुबह 10 बजे से मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत होगी. यह समिट मध्य प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर फोकस होगा.

 

एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा, “पीएम मोदी हमें विकास के मामलों में आर्शीवाद देने के लिए आए हुए हैं. कुछ देर बाद पीएम मोदी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को संबोधित करेंगे. ये हम सबका सौभाग्य है. आज विकास के कई कीर्तिमान बनाए जाएंगे. इस समिट से मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे. मैं इसके लिए पीएम मोदी को आभार प्रकट करना चाहता हूं.”

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा,” ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का भोपाल में होना ये बहुत ही शुभ संकेत हैं इससे निवेश आएगा और रोजगार की उपलब्धता की आवश्यकता पूरी होगी.”

अडानी ग्रुप के चेयरपर्सन गौतम अडानी भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 में पहुंचे. उन्होंने कहा, “मध्य प्रदेश में बहुत संभावनाएं हैं.”

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा ,”ये समिट प्रदेश में विकास, कल्याण और रोजगार के नए अवसर सर्जित करेगी..ये हम सबके लिए प्रसन्नता की बात है कि देश और दुनिया के बड़े-बड़े निवेशक मध्य प्रदेश आ रहे हैं और प्रदेश हर स्तर पर निवेश के लिए बहुत अच्छा गंतव्य है…मुझे लगता है कि ये समिट प्रदेश में नया आयाम स्थापित करेगा.”

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर मध्य प्रदेश के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा, “मध्य प्रदेश एक अंतरराष्ट्रीय गंतव्य है और वर्षभर मोहन यादव जी ने जो क्षेत्रीय सम्मेलन किए हैं उसका एक प्रकार से समारूप है और इसमें पीएम मोदी की उपस्थिति है तो तेजी गति से चलने का और भी हमें सूत्र मिलेंगे…ये एक ऐसा राज्य है जहां पर तेज गति से आगे जाने का अवसर है.”

Show More
Back to top button