ताज़ा खबरेंमनोरंजन

भारती सिंह और उनके पति के खिलाफ NCB ने 2020 ड्रग मामले में दायर की चार्जशीट

मुंबई: कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की मुसीबत बढ़ती नजर आ रही है. मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार को कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के खिलाफ उनके 2020 ड्रग मामले में अदालत के समक्ष 200 पन्नों का आरोप पत्र दायर किया है.

 

भारती और हर्ष को एनसीबी ने नवंबर 2020 में कथित तौर पर भांग रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था. बाद में उन्हें एक विशेष (मादक पदार्थ) अदालत ने जमानत दे दी.

 

एनसीबी ने भारती के प्रोडक्शन ऑफिस और घर पर छापा मारकर 2020 में उनके घर से 86.5 ग्राम गांजा (भांग) जब्त किया था.

 

“भारती और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया दोनों ने गांजा का सेवन स्वीकार किया.” एनसीबी के एक अधिकारी ने पहले कहा, “मनोरंजन उद्योग में कथित नशीली दवाओं के उपयोग में एनसीबी द्वारा जांच के हिस्से के रूप में तलाशी ली गई थी.”

 

एनसीबी द्वारा मनोरंजन उद्योग में कथित नशीली दवाओं के उपयोग की जांच के हिस्से के रूप में तलाशी ली गई थी.

 

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button