ताज़ा खबरेंभारत

बक्सर के बाद अब गाजीपुर में गंगा नदी में तैरती दिखीं दर्जनों लाशें, जांच के लिए टीम गठित

बिहार के बक्सर के बाद उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में भी गंगा नदी में दर्जनों लाशें दिखने का मामला सामने आया है। इस मामले से अब जिले में हड़कंप और डर का माहौल है । दरअसल जिले के गहमर थाना क्षेत्र के नरवा, सोझवा और बुलाकीदास बाबा घाट पर दर्जनों शव गंगा के किनारे पर मिले हैं। इसके अलावा करण्डा क्षेत्र के कई घाटों पर भी शव नदी में पड़े मिले हैं। शव के मिलने से गाँव वालो को डर इस बात का ज़्यादा है कि कही ये कोरोना संक्रमित तो नहीं। अब आशंका जताई तो यही जा रही है कि यह लाशें कोरोना पीड़ितों की हैं।

क्या कहना है डीएम का ?

गाजीपुर की गंगा में लाशें दिखने के बाद डीएम एम.पी. सिंह ने कहा कि हमें गंगा में लाशों की जानकारी मिली। हमारे अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और एक जांच चल रही है। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वे कहां से आए थे। इससे पहले बक्सर में जब नदी किनारे लाशें मिली थी तो बक्सर के डीएम अमन समीर ने कहा था कि यूपी की ओर से लाशें बहकर सीमा में आ गई है।

ये भी पढ़े : COVID-19 LIVE | कैबिनेट की बैठक में फैसला; तेलंगाना में कल से 10 दिन का लॉकडाउन, सुबह 6 से 10 बजे तक मिलेगी छूट

जांच के लिए टीम गठित।

गाजीपुर डीएम एमपी सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है, हम यह तलाशने की कोशिश कर रहे हैं कि ये शव कहां से आए हैं। इसके लिए टीम भी गठित कर दी गई हैं।

इधर इस मामले के सामने आते ही बक्सर के सदर एसडीओ ने वहां जाकर गाजीपुर के सेवराई के एसडीओ के साथ मिलकर घाट का निरीक्षण किया। घाट पर करीब 35-40 लाशों को देखा गया। इसके बाद डीएम ने बताया कि गाजीपुर की ओर से लाशें बहते हुए इधर घाट पर किनारे लग गई हैं। स्थानीय किसी की लाश होने की पुष्टि नहीं हो पा रही है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button