फैक्ट चेक: क्या इस तस्वीर में दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल के साथ शाहीन बाग की बिलकिस बानो है? जानें सच्चाई

एक तस्वीर जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ट्रेन के डिब्बे में एक बुजुर्ग महिला का अभिवादन करते देखा जा सकता है, सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा की जा रही है। दावा किया जा रहा है कि तस्वीर में दिख रही महिला बिलकिस बानो हैं, जिन्हें शाहीन बाग में सीएए के विरोध के दौरान प्रमुखता मिली थी।
इस तस्वीर को फेसबुक पर एक कैप्शन के साथ शेयर किया जा रहा है जिसमे लिखा है कि, “मिलिए दिल्ली के ठग की राष्ट्रीय भौजाई से। नहीं पहचाना नहीं? यह भौजाई शाहीन बाग में बिरियानी खा रही थी। किसान आन्दोलन में बादाम का हलवा खा रही थी और अब रामनामी ओढ़े अयोध्या की यात्रा भी कर रही है”

यहाँ उपरोक्त पोस्ट का लिंक है।
फैक्ट चेक
न्यूज़मोबाइल ने उपरोक्त दावे की जांच पड़ताल की और इसे गलत पाया।
एक साधारण रिवर्स इमेज सर्च ने हमें 3 दिसंबर, 2021 को अरविंद केजरीवाल द्वारा अपलोड की गई एक फेसबुक पोस्ट मिली, जिसमें वही वायरल तस्वीर थी।
तस्वीर के कैप्शन में लिखा था कि, “कुछ दिन पहले अयोध्या जी में श्री रामलला के दर्शन किए तो मन में एक विचार आया, दिल्ली के अपने सभी बुजुर्गों को भी भगवान श्री राम के दर्शन कराउं दिल्ली से अयोध्या के लिए आज तीर्थयात्रा की पहली ट्रेन को रवाना किया। ये मेरे लिए बेहद भावुक पल थे, सबकी यात्रा मंगलमय हो। जय श्री राम।”
ये भी पढ़े: फैक्ट चेक: 2017 का पुराना वीडियो योगी आदित्यनाथ के काफिले पर हालिया हमले के रूप में वायरल
इससे एक संकेत लेते हुए, हमने आगे की खोज की और कई समाचार रिपोट मिलीं, जिनमें कहा गया था, “‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत, दिल्ली सरकार वरिष्ठ नागरिकों की जग्गनाथ पुरी, रामेश्वरम, शिरडी, मथुरा, हरिद्वार, तिरुपति सहित अन्य स्थानों की मुफ्त तीर्थ यात्रा पर पूरा खर्च वहन करती है।
3 दिसंबर, 2021 को अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक हैंडल से भी यही तस्वीर ट्वीट की गई थी, जिसमें कहा गया था कि ये “दिल्ली से अयोध्या के लिए रवाना हुई तीर्थयात्रा की पहली ट्रेन” के दृश्य हैं।
कुछ दिन पहले अयोध्या जी में श्री रामलला के दर्शन किए तो मन में एक विचार आया, दिल्ली के अपने सभी बुजुर्गों को भी भगवान श्री राम के दर्शन कराउं
दिल्ली से अयोध्या के लिए आज तीर्थयात्रा की पहली ट्रेन को रवाना किया। ये मेरे लिए बेहद भावुक पल थे, सबकी यात्रा मंगलमय हो।
जय श्री राम। pic.twitter.com/rO0dsv0m2b
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 3, 2021
अरविंद केजरीवाल द्वारा अपने फेसबुक पोस्ट में अपलोड की गई तस्वीर और वायरल तस्वीर के बीच तुलना नीचे देख सकते है.

इसके अलावा, हमने वायरल तस्वीर में दिख रही महिला के साथ बिलकिस बानो की तस्वीर की तुलना की। इस तुलना से स्पष्ट है कि वे अलग हैं।

इसके अलावा, हमने एक कीवर्ड खोज की लेकिन वायरल दावे की पुष्टि करने वाली कोई समाचार रिपोर्ट नहीं मिली। इस प्रकार, उपरोक्त जानकारी से यह स्पष्ट है कि एक असंबंधित तस्वीर को गलत तरीके से अयोध्या में बिलकिस बानो की तस्वीर के रूप में साझा किया जा रहा है।

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799

Error: Contact form not found.





