ताज़ा खबरें

पाकिस्तान के एक अस्पताल की छत पर नग्न अवस्था में मिले 200 शव, इलाके में मचा हड़कंप

पाकिस्तान के एक अस्पताल की छत पर नग्न अवस्था में मिले 200 शव, इलाके में मचा हड़कंप

 

पाक्सितान में पंजाब के मुल्तान शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहाँ एक अस्पताल की छत से नग्न अवस्था में 200 सड़ती हुई लाशे मिली। हालात इतने बुरे थे कि इन शवों पर कीड़े-मकोड़े चल रहे थे और ऊपर से चील मंडा रहे थे। पाक मीडिया के अनुसार शुक्रवार को  मुल्तान के निश्तार अस्पताल के मुर्दाघर की छत से मानव शरीर के सैकड़ों अंग मिले हैं। सरकार ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।  दावा किया गया कि कई के बॉडी पार्ट्स गायब थे और महिलाओं के शव पर नग्न अवस्था में ही पड़े थे।

निश्तार अस्पताल की छत पर बने कमरे में सैकड़ों लाशें सड़ रही हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर चल रही खबर के मुताबिक, छत से मानव शरीर के सैकड़ों अंग बरामद किए गए हैं। हालांकि, शवों की संख्या को लेकर अभी तक किसी भी सरकारी अधिकारी द्वारा न तो इसकी पुष्टि की गई है और न ही इसका खंडन किया गया है।

पाकिस्तानी पंजाब के मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार चौधरी तारिक जमां गुज्जर ने बताया कि उन्होंने अस्पताल स्टाफ को चेतावनी दी कि अगर उन्होंने छत का लॉक नहीं खोला तो वे उनके खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवाएंगे। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन छत का गेट खोलने को राजी हुआ. वहां जाकर वे हैरान रह गए। छत पर खुले में चारों ओर शव ही शव फैले हुए थे। वहां पर करीब 200 शव रहे होंगे। अधिकतर शव सड़ चुके थे। मृतकों में महिला और पुरुष दोनों शामिल थे।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button