ताज़ा खबरेंभारत

पश्चिम बंगाल: तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रचंड जीत, बीजेपी दूसरे स्थान पर

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने पश्चिम बंगाल में अपने अधिकार को दर्शाते हुए पंचायत चुनाव में एकतरफा जीत हासिल कर बीजेपी को एक बार फिर ठेंस पहुंचाई है. पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) दूसरे स्थान पर रही.

 

पश्चिम बंगाल में हुए पंचायत चुनाव में TMC को 3317 ग्राम पंचायत में से कुल 2552 ग्राम पंचायत जीती हैं. 232 पंचायत समिति और 20 में से 12 जिला परिषद सीटों पर भी TMC को जीत हासिल हुई है. जबकि बीजेपी को कुल 212 ग्राम पंचायत और सात पंचायत समिति में जीत मिली है. हालांकि, जिला परिषद में बीजेपी का खाता नहीं खुल सका है. अभी भी कई सीटों पर चुनाव परिणाम का इंतजार है.

 

पंचायत चुनाव में अपने शानदार प्रदर्शन को लेकर सीएम ममता बनर्जी ने फेसबुक पर एक पोस्ट भी लिखा. उन्होंने लिखा कि पंचायत चुनाव में टीएमसी का बोल बाला रहा. हम इस जीत के लिए जनता का शुक्रिया अदा करते हैं. हम इस प्यार और समर्थन के लिए भी शुक्रगुजार हैं. इस चुनाव परिणाम ने ये साबित कर दिया है राज्य की जनता के दिलों में सिर्फ टीएमसी ही बसती है.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button