दिल्ली: साकेत कोर्ट में चली गोली, एक महिला हुई घायल, पुलिस मौके पर मौजूद
देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आयी है। यहाँ दिल्ली के साकेत कोर्ट में चार राउंड फायरिंग की गयी। इस दौरान एक महिला घायल हो गयी। इस घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक महिला को ‘जान निकल गयी’ चीखते हुए देखा जा सकता है। वहीं कुछ लोग महिला को सहारा देकर इलाज के लिए ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
#WATCH दिल्ली: साकेत कोर्ट में फायरिंग की घटना में एक महिला घायल हुई हैं। चार राउंड फायरिंग हुई। पुलिस मौके पर मौजूद है।
(पुलिस द्वारा वीडियो की पुष्टि की गई है) pic.twitter.com/1TcqX3FkwL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 21, 2023
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।