ताज़ा खबरेंभारत

दिल्ली: ट्रेडमिल पर दौड़ते समय करंट लगने से 24 वर्षीय व्यक्ति की मौत, जिम मालिक गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली के रोहिणी से एक बेहद चौका देने वाला मामला सामने आया हैं जहां मंगलवार को एक जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई. पुलिस ने लापरवाही से हुई मौत के आरोप में जिम मालिक को गिरफ्तार कर लिया है.

 

दरअसल यह मामला उत्तरी दिल्ली के रोहिणी का है जहां एक युवक की ट्रेडमिल पर दौड़ते समय करंट लगने से मौत हो गई. मृतक की पहचान 24 वर्षीय सक्षम प्रुथी के रूप में हुई है, जो बीटेक ग्रेजुएट था और गुरुग्राम में एक कंपनी में काम करता था.

 

घटना मंगलवार सुबह करीब 7.30 बजे की है जब सक्षम जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ रहा था. वर्कआउट के बाद वह आराम करने के लिए बैठे लेकिन जल्द ही गिर पड़े. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

 

पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह करंट लगने की पुष्टि की और परिवार को इसकी जानकारी दी.

 

रोहिणी के सेक्टर 19 का रहने वाला सक्षम, रोहिणी के सेक्टर 15 के जिमप्लेक्स फिटनेस जोन में व्यायाम करता था.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button