ताज़ा खबरें

तमिलनाडु: लोकसभा चुनाव से पहले NDA गठबंधन को लगी बड़ी चोट, AIAMDK ने छोड़ा बीजेपी का साथ

तमिलनाडु: लोकसभा चुनाव से पहले NDA गठबंधन को लगी बड़ी चोट, AIAMDK ने छोड़ा बीजेपी का साथ

 

लोकसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु में एनडीए गठबंधन को एक बड़ा झटका लगा है। तमिलनाडु की राजनीतिक गलियारों में हलचल उस वक्त तेज हो गयी, जब अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ अपने संबंध तोड़ने और NDA से अलग होने का का ऐलान कर दिया। पार्टी अगला लोकसभा और विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी।

पार्टी नेताओं ने सोमवार को हुई एक मीटिंग में इस संबंध में एक प्रस्ताव भी पारित किया है। पार्टी के डिप्टी कोर्डिनेटर केपी मुनुसामी ने बताया कि अन्नाद्रमुक आज से भाजपा और NDA से सभी संबंध तोड़ रही है। भाजपा के लोग पिछले एक साल से पार्टी नेताओं खासकर महासचिव ई पलानीसामी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं।

 

AIADMK नेता ने स्वीकार किए गए संकल्प में किसी का नाम लिए बिना कहा है कि बीजेपी का राज्य नेतृत्व हाल ही में पार्टी की नीतियों की आलोचना करने के साथ ही मशहूर द्रविड़ हस्ती दिवंगत सी एन अन्नादुरै और दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता को बदनाम कर रहा है। अन्नाद्रमुक बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई के बयानों को लेकर नाराजगी थी और अन्नादुरै के बारे में उनके हालिया बयानों से दोनों दलों के बीच दरार पैदा हो गई थी।

एआईएडीएमके की बैठक में पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों, जिला सचिवों और विधायकों और सांसदों ने हिस्सा लिया। यहां पार्टी मुख्यालय में पटाखे फोड़े जाने के बीच, मुनसामी ने कहा कि सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय दो करोड़ से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं और आकांक्षाओं का सम्मान करता है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button