ताज़ा खबरेंभारतराजनीती

डीएमके के काथिर आनंद ने वेल्लोर लोकसभा उपचुनाव जीता

डीएमके के काथिर आनंद ने शुक्रवार को तमिलनाडु के वेल्लोर में लोकसभा उपचुनाव जीता और एआईएडीएमके के उम्मीदवार एसी शनमुगम को करारी शिकस्त दी.

वेल्लोर में चुनाव सोमवार को हुआ था. उन्होंने एआईएडीएमके के उम्मीदवार एसी शनमुघम को उपचुनाव में हराया.

इस जीत के साथ, डीएमके ने तमिलनाडु की 39 लोकसभा सीटों में से 38 पर कब्जा कर लिया है. डीएमके ने दक्षिणी राज्य की 38 लोकसभा सीटों में से 37 पर जीत हासिल की, जिसके लिए 18 अप्रैल को मतदान हुआ था. जबकि एआईएडीएमके ने केवल एक सीट जीती थी.

ALSO READ: मीडियाकर्मियों से मारपीट, ट्रैफिक पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने के आरोप में गुरुग्राम के…

एआईएडीएमके के ए सी शनमुगम (सत्तारूढ़ पार्टी के सहयोगी पुथिया नीती काची के प्रमुख) और डीएमके के डी एम कथिर आनंद समेत कुल 28 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे.

यह चुनाव अप्रैल में होना था लेकिन आम चुनावों से पहले रद्द कर दिया गया था क्योंकि आनंद के सहयोगी के पास से बेहिसाब नकदी बरामद हुई थी.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button