ताज़ा खबरेंभारत

झारखंड रोपवे हादसा: हवा में लटकी 48 लागों की ज़िंदगी, एअरफोर्स बचाव कार्य में जुटी

झारखंड के देवघर में हुए रोपवे हादसे में अबतक 3 लोगों की मौत हो चुकी है साथ ही अब भी 48 लोग फंसे हुए हैं, फंसे लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम के अलावा सेना के जवान भी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं.

 

देवघर: झारखंड के देवघर में त्रिकूट पहाडियों पर हुए रोपवे हादसे ने सबका दिल बैठा दिया. पहाडियों पर दो रोपवे आपस में टकरा गई जिसके चलते करीब 3 लोगों की मौत हो गई. करीब 16 घंटे बाद भी करीब 48 लोग रोपवे में फंसे हुए हैं जिन्हे निकालने का कर्य जारी है. अधिकारियों के मुताबिक रोपवे की घटना तकनीकी खराबी के चलते हुई है.

आईटीबीपी, सेना और एनडीआरएफ की संयुक्त टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है. अभी तक करीब 19 लोगों को रेस्क्यू किया गया है, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं. रेस्क्यू किए गए लोगों के खाने पीने का इंतजाम भी कैंप में किया जा रहा है.

रामनवमी पर बड़ी संख्या में पहुंचे थे श्रद्धालु 

देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड में त्रिकुट पहाड़ पर झारखंड का सबसे ऊंचा रोपवे हैं. यहां प्रसिद्ध महादेव मंदिर और ऋषि दयानंद का आश्रम है, रामनवमी के मौके पर यहां बड़ी संख्या में पर्यटकों की भीड़ पहुंचती है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button