IPL 2022 GT Vs Hyderabad : गुजरात टाइटंस और हैदराबाद के बीच मुकाबला आज

IPL 2022: आईपीएल में आज का मुकाबला गुजरात टाइटंस और हैदराबाद के बीच खेला जाना है. आईपीएल 2022 लीग का यह 21वां मैच डॉ डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, मुंबई में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.
कप्तान हार्दिक पांड्या और उनकी टीम आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी आपको बता दें कि यह एकमात्र ऐसी टीम है जिसने इस साल के आईपीएल में अबतक हार का सामना नहीं किया है। गुजरात टाइटंस ने पिछले मैचों में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और कठिन परिस्थितियों में अपने आपको साबित किया है। गेंदबाज और बल्लेबाजों ने टीम का भरपूर साथ दिया है।
राहुल तेवतिया पिछले दो मैचों से फॉर्म में दिख रहे हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान अंतिम दो गेंदों में अपने बैक-टू-बैक छक्कों के साथ टीम को जीत दिलवा कर और हीरो बनकर तेवतिया ने अपना लोहा मनवाया है। मोहम्मद शमी, राशिद खान और लॉकी फर्ग्यूसन जैसे विश्व स्तरीय गेंदबाजों के साथ गेंदबाजी इकाई गुजरात टाइटंस की अंतिम ताकत रही है।
सनराइजर्स हैदराबाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज करने के बाद खेल में वापस आ गए है। उन्होंने लगातार दो हार के साथ अपने अभियान की शुरुआत की लेकिन तीसरे गेम में खुद को पटरी पर ला दिया है।
कप्तान केन विलियमसन आखिरी गेम में 32 रन पर आउट होने के बाद इस खेल में बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे। वहीं युवा अभिषेक शर्मा आखिरी गेम में शानदार बल्लेबाजी के साथ शानदार फॉर्म में हैं। SRH की गेंदबाजी में नटराजन और वाशिंगटन सुंदर के साथ अच्छा प्रदर्शन किया, जिन्होंने पिछले गेम में दो-दो विकेट हासिल किए।
हैदराबाद संभावित XI
अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, शशांक सिंह, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, मार्को जानसेन, टी नटराजन, उमरान मलिक/कार्तिक त्यागी
गुजरात संभावित XI
शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्ततान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, राशिद खान, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी, दर्शन नालकांडे






Howdy! Would you mind if I share your blog with my zynga group? There’s a lot of folks that I think would really appreciate your content. Please let me know. Thank you