झारखंड, असम, पंजाब के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों ने की इस्तीफे की पेशकश

2019 लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी के नेताओं का इस्तीफे की पेशकश करने का दौर अभी भी जारी है.
उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी राज बब्बर, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख अशोक चव्हाण के बाद अब झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार, असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा, पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष सुनील झकड़ ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है.
असम और झारखंड में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन की पूरी ज़िम्मेदारी लेते हुए नेताओं ने इस्तीफे की पेशकश की है.
Jharkhand Pradesh Congress Committee President Dr Ajoy Kumar offers to resign from his post after the party won only one parliamentary seat in the state. (file pic) pic.twitter.com/NPS0xh6uPd
— ANI (@ANI) May 27, 2019
बता दें कि असम में कांग्रेस 14 में से केवल तीन सीटों पर जीत दर्ज कर पाई है, जबकि भाजपा 9 सीटों पर कब्ज़ा ज़माने में कामयाब रही.
झारखंड की बात करे तो प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस एक ही सीट बचा पाई और भाजपा 11 सीटें जीतने में कामयाब रही.
वहीं सुनील झाकड़ ने गुरदासपुर सीट से हारने को लेकर इस्तीफे की पेशकश की है. सुनील झाकड़ अभिनेता से नेता बने सनी देओल के हाथों ये सीट गवा बैठे हैं.
Punjab Congress Chief Sunil Jakhar offers to resign from his post after he lost elections from Gurdaspur. (File pic) pic.twitter.com/75dFjwzBTw
— ANI (@ANI) May 27, 2019
2014 में कांग्रेस ने 44 सीटें जीती थी जबकि 2019 में कांग्रेस 52 सीटों पर सिमट गयी, आठ सीटें ज़्यादा. 29 राज्यों और सात केंद्र शाषित प्रदेशों में खराब प्रदर्शन के चलते कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस्तीफे की पेशकश की थी, हालांकि वर्किंग समिति ने उनका इस्तीफ़ा स्वीकार नहीं किया था.
ALSO READ: पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, टीएमसी शक के घेरे में
इससे पहले उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी राज बब्बर, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख अशोक चव्हाण भी इस्तीफे की पेशकश कर चुके हैं.
कांग्रेस को यूपी में 80 में से एक, महाराष्ट्र में 48 में से एक और मध्य प्रदेश में 29 में से सिर्फ एक सीट मिली. पंजाब में कांग्रेस को 13 में से आठ सीटें मिली हैं.






Mình thích cách đăng nhập hb88 sắp xếp trò chơi rõ ràng nên dễ tìm kiếm. TONY07-03