जम्मू कश्मीर: रविवार को राजौरी में हुआ आतंकी हमला, 4 नागरिकों की मौत 7 अन्य घायल, इलाके में बढ़ाई गयी सुरक्षा

जम्मू कश्मीर: रविवार को राजौरी में हुआ आतंकी हमला, 4 नागरिकों की मौत 7 अन्य घायल, इलाके में बढ़ाई गयी सुरक्षा
कल यानी नए साल के पहले दिन जम्मू-कश्मीर में राजौरी के डांगरी गांव में आतंकियों ने जमकर गोलीबारी की। इस दौरान चार लोगों की मौत हो गयी वहीं सात अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को जीएमसी राजौरी में भर्ती करवाया गया है। वारदात के बाद आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। सुरक्षाबलों का पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है। इस घटना के बाद इलाके में कड़ी सुरक्षा की गयी है।
जम्मू-कश्मीर: राजौरी के डांगरी गांव में कल हुए आतंकी हमले में 4 नागरिकों की हत्या के बाद इलाके में सुरक्षा कड़ी की गई है। pic.twitter.com/CZsQu44KlW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 2, 2023
पुलिस ने बताया कि करीब 7:15 बजे हायर सेकेंड्री स्कूल, डांगरी के पास गोलीबारी की घटना हुई। जिसमें एक महिला और एक बच्चे समेत एक परिवार के 7 लोग घायल हो गए। बाद में सतीश सहित 4 लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य का इलाज जीएमसी राजौरी में चल रहा है। घटना अपर डांगरी गांव की है। करीब 50 मीटर की दूरी पर अलग-अलग तीन घरों में फायरिंग की गई। राजौरी के अस्पतल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महमूद ने बताया कि घायलों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया है. घायलों के शरीर पर गोलियों के कई निशान पाए गए हैं।






Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.