ताज़ा खबरेंभारत

छत्तीसगढ़: कोरबा में 9 लोगों ने किया नाबालिक के साथ दुष्कर्म, छह आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 16 वर्षीय एक किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म और पत्थर मारकर उसकी हत्या करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल यहाँ पुलिस ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने के मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं आरोपी ने कथित तौर पर लड़की के पिता और उनकी चार साल की पोती की भी हत्या कर दी है।

ये सब है आरोपी।

कोरबा पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के मुताबिक आरोपियों की पहचान संतराम मझवार (45), अब्दुल जब्बार (29), अनिल कुमार सारथी (20), परदेसी राम पनिका (35), आनंद राम पनिका (25) और उमाशंकर यादव (21) के रूप में हुई है। सभी आरोपी जिले के सतरेंगा गांव के निवासी हैं।

29 जनवरी को हुई थी वारदात।

कोरबा पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के मुताबिक ये घटना गांव में 29 जनवरी को हुई लेकिन, मंगलवार को इस घटना की जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़े : Farmers’ Protest LIVE: – किसानों से मिलने गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, ट्रैक्टर रैली हादसे में मरने वाले नवरीत के परिजनों से मिलेंगी प्रियंका गांधी

कैसे दिया इस जघन्य वारदात को अंजाम।

शुरुवाती जानकारी के मुताबिक मझवार नाम का एक व्यक्ति 29 जनवरी को नाबालिक के पिता, नाबालिक लड़की (16) और चार साल की पोती को उनके गांव छोड़ने मोटरसाइकिल से जा रहा था। तभी रास्ते में वह कोरइ गांव पर रुके और मझवार ने शराब पी ली जिसके बाद अन्य आरोपी उसके साथ आ गए।

घटना को अंजाम देने के लिए ले गए जांगले में।

इसके बाद आरोपी तीनों को गढुपरोदा के पास जंगल में लेकर गए, जहां मझवार और अन्य आरोपियों ने कथित तौर पर किशोरी से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने तीनों को पत्थरों और डंडे से मारकर जंगल में फेंक दिया और फरार हो गए।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button