गुजरात के पोरबंदर में भारतीय तटरक्षक बल का ALH ध्रुव हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त
गुजरात के पोरबंदर में भारतीय तटरक्षक बल का ALH ध्रुव हेलीकॉप्टर आज नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
भारतीय तटरक्षक बल का ALH ध्रुव आज गुजरात के पोरबंदर में नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है: भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारी pic.twitter.com/4DT9mkPGpF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 5, 2025
तटरक्षक बल के अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।