क्रेमलिन के हवाले बड़ी खबर, भारत के G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने नहीं आएंगे राष्ट्रपति पुतिन

क्रेमलिन के हवाले बड़ी खबर, भारत के G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने नहीं आएंगे राष्ट्रपति पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। क्रेमलिन के हवाले के यह जानकारी दी गयी है कि भारत में सितंबर के महीने होने वाले G20 के शिखर सम्मलेन में राष्ट्रपति पुतिन शामिल होने भारत नहीं आएंगे। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि पुतिन भारत में सितंबर में होने वाले जी20 सम्मेलन के लिए यात्रा की योजना नहीं बना रहे हैं।
रॉयटर्स ने क्रेमलिन के हवाले से बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत में G20 शिखर सम्मेलन में व्यक्तिगत रूप से भाग लेने की कोई योजना नहीं है।
(फाइल फोटो) pic.twitter.com/xRNjxOADgz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 25, 2023
क्रेमलिन के प्रवक्ता ने कहा कि अभी राष्ट्रपति पुतिन का मुख्य जोर एक विशेष सैन्य अभियान पर है। उल्लेखनीय है कि यूक्रेन और रूस के बीच 24 फरवरी 2022 से भीषण युद्ध जारी है।
गौरतलब है कि इस बार भारत जी-20 की मेजबानी कर रहा है। भारत में जी-20 शिखर सम्मेलन इस साल सितंबर में होगा। जिसकी तैयारियां खूब जोरों से चल रही हैं। सम्मलेन के मद्देनज़र राजधानी दिल्ली में कड़े इंतज़ाम किये गए हैं। तीन दिनों तक दिल्ली में सार्वजानिक अवकास की घोषणा की गयी हैं। वहीँ प्रगति मैदान के आस-पास के इलाकों में भी सुरक्षा के लिहाज से कड़े इंतज़ाम किए गए है।
बता दें कि G20 समूह दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर सरकारी मंच है। ये सदस्य वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 85 फीसदी, वैश्विक व्यापार का 75 फीसदी से अधिक और विश्व जनसंख्या का लगभग दो-तिहाई प्रतिनिधित्व करते हैं।






sfswwjpje tshyp jvcfnsi lglt qlbxyxhammplitr