ताज़ा खबरें

कोरोना को लेकर देश में हो रही कड़ी तैयारी, मंगलवार को कोविड अस्पतालों में होगी मॉक ड्रिल

कोरोना को लेकर देश में हो रही कड़ी तैयारी, मंगलवार को कोविड अस्पतालों में होगी मॉक ड्रिल

 चीन समेत विश्व के कई देशों में कोरोना नया वैरिएंट अपना कहर बरपा रहा है। भारत में भी कोरोना के इस नए वैरिएंट ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिया है।आज सोमवार को बिहार के गया जिले में कोरोना के नए मामले मिले हैं। ऐसे में भारत में कोरोना से बचाव को लेकर कड़ी तैयारियां की जा रही है। इसी कड़ी में कोरोना महामारी की तैयरियों को लेकर ही कल यानि 27 दिसंबर को देश भर के कोरोना अस्पतालों में कोविड आपातकालीन तैयारियों की जांच करने के लिए एक मॉक ड्रिल होने जा रही है।

 

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि आज देशभर के करीब 100 पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट और चिकित्सकों से कोविड-19 प्रबंधन के संदर्भ में बातचीत की।  उन्होंने कहा कि कल पूरे देश में सभी कोविड अस्पतालों में एक मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इसमें सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री भी अपने स्तर पर हिस्सा लेंगे।

बता दे कि डॉ. मांडविया ने आईएमए के सदस्यों के साथ वर्चुअल बातचीत में अटकलों से दूर रहने और जनता के साथ केवल सटीक जानकारी शेयर करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हमारे नागरिक सलाह के लिए हमारे कोविड योद्धाओं की ओर देखते हैं और हाल ही में वैश्विक स्तर पर कोविड-19 मामलों में वृद्धि के कारण, यह हमारे विशेषज्ञों की जिम्मेदारी बन गई है कि वे सही जानकारी शेयर करें ताकि अफवाहों, गलत धारणाओं और डर को रोका जा सके।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

4 Comments

  1. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button