ताज़ा खबरेंभारत

कानपुर: बेटी के गैंगरेप के खिलाफ केस दर्ज कराने के दो दिनों बाद ही पिता की सड़क हादसे में मौत

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक 13 साल की बच्ची के कथित गैंगरेप के खिलाफ उसके पिता द्वारा केस दर्ज करवाने के दो दिनों के बाद ही बुधवार सुबह एक अस्पताल के बाहर पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई है. पीड़िता को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया था.

गैंगरेप के मामले में उसके ही गांव के तीन लोगों का नाम लिया गया है. मामले में एक आरोपी गोलू यादव को गिरफ्तार किया जा चुका है. मामले में दो आरोपी- दीपू यादव और सौरभ यादव के पिता यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर हैं और कानपुर से लगभग 100 किलोमीटर दूर कन्नौज जिले में तैनात हैं.

परिवार का कहना है कि आरोपी का परिवार उन्हें केस फाइल किए जाने के बाद से ही धमका रहा था. पीड़िता के परिवार ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं और कहा है कि पुलिस मामले में ‘मिली-जुली है’.

मंगलवार को पीड़िता के परिवार के अन्य सदस्य ने भी पत्रकारों को बताया था कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं. एक सदस्य का कहना है कि, ‘जैसे ही हमने केस फाइल किया, आरोपी का बड़ा भाई हमें धमकियां देने लगा. कह रहा था कि सावधान रहो मेरे पापा सब-इंस्पेक्टर हैं.’

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button