ताज़ा खबरेंभारतराजनीती

कर्नाटक के बागी विधायक इस्तीफा सौंपकर बेंगलुरु से मुंबई लौटे

एक स्थानीय भाजपा नेता ने के अनुसार कर्नाटक के चौदह बागी विधायक गुरुवार शाम बेंगलुरु में विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद मुंबई के लक्ज़री होटल में पहुंच गए हैं.

बीजेपी नेता ने कहा कि विधायक उपनगरीय पोवई स्थित होटल रेनेशॉ लौट आए हैं और वे वहां दो दिन और रुकेंगे.

यह विधायक कर्नाटक विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर और कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन की 13 महीने पुरानी सरकार से समर्थन वापस लेकर शनिवार से यहां ठहरे हुए हैं. ऐसे में कर्नाटक की सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं.

भाजपा नेता ने कहा, “उन्होंने आज कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष अपना इस्तीफा सौंप दिया और अब वे मुंबई में हैं.”

ALSO READ: 30 मिनट के खराब क्रिकेट ने हमारा मौका छीन लिया: भारतीय क्रिकेटर ने कहा

बेंगलुरु में, स्पीकर रमेश कुमार ने कहा कि विधायकों ने “सही प्रारूप” में अपने इस्तीफे सौंप दिए हैं और उन्हें यह जांचना होगा कि क्या वे “स्वैच्छिक और वास्तविक हैं.”

उच्चतम न्यायलय ने गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष से बागी कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन के विधायकों के इस्तीफे पर स्पीकर से “तत्काल” निर्णय लेने के लिए कहा है. इसके अलावा अदालत ने उन्हें गरुवार शाम छः बजे सभी बागी विधायकों से मिलने का निर्देश दिया था.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button