ताज़ा खबरें

उमेश पाल हत्याकांड में नामजद अतीक अहमद को गुजरात के जेल से प्रयागराज ला रही यूपी पुलिस, 28 मार्च को यूपी कोर्ट में होनी है पेशी

उमेश पाल हत्याकांड में नामजद अतीक अहमद को गुजरात के जेल से प्रयागराज ला रही यूपी पुलिस, 28 मार्च को यूपी कोर्ट में होनी है पेशी

 

अधिवक्ता उमेश पाल हत्याकांड में आरोपित अतीक को 28 मार्च को एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया जाना है। इसी मामले में माफिया से नेता बने अतीक अहमद को प्रयागराज पुलिस की एक टीम अहमदाबाद की साबरमती जेल से उत्तर प्रदेश ला रही है। पुलिस अतीक को सड़क मार्ग से प्रयागराज ला रही है। इस दौरान पुलिस 1270 किलोमीटर का सफर तय करेगी। 

ताजा अपडेट के मुताबिक अतीक अहमद को प्रयागराज ला रही यूपी पुलिस की वैन अब झांसी पुलिस लाइन पहुंची है। यहां मीडिया की टीम को बाहर रोक दिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अतीक अहमद आज दोपहर तक प्रयागराज पहुंचेगा।

 

बता दें कि माफिया अतीक अहमद को करीब चार साल बाद प्रयागराज लाया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अहमदाबाद जेल भेजने के बाद से अब तक अतीक की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ही अदालत में पेशी होती रही है।

उत्तर प्रदेश कोर्ट के आदेश के मुताबिक, अतीक अहमद और अशरफ सहित मामले के सभी आरोपियों को उसी दिन अदालत में पेश करेगी। इसी क्रम में प्रयागराज पुलिस अतीक अहमद के भाई अशरफ को बरेली जिला कारागार लेने पहुंची है।  

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button