ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश: डीआईजी के सामने राइफल लोड करने में फेल हुआ यूपी पुलिस का सब इंस्पेक्टर, वायरल हुआ वीडियो

उत्तर प्रदेश: डीआईजी के सामने राइफल लोड करने में फेल हुआ यूपी पुलिस का सब इंस्पेक्टर, वायरल हुआ वीडियो

 

उत्तर प्रदेश पुलिस के कारनामे आए दिन मीडिया में छाए रहते हैं। कुछ दिन पूर्व यूपी पुलिस का मुंह से गोली चलाने और ठांय-ठांय की आवाज निकालने वाला कारनामा भी बीते कुछ दिन पूर्व खूब वायरल हुआ था। इसी क्रम में इन दिनों एक बार फिर एक और कारनामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  यहाँ एक सब इंस्पेक्टर की पोस्ट के लिए ट्रेनिंग लेने और सालों इस पद पर तैनात रहने के बाद भी महाशय को पता नहीं कि गोली कैसे चलाई जाती है।

 

यह मामला बस्ती मंडल के संत कबीर नगर का है, जहां 27 दिसंबर को डीआईजी आरके भारद्वाज खलीलाबाद थाने में निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान जब डीआईजी ने पुलिसकर्मियों को फायरिंग करने के लि बोला तो एक एसआई ने डीआईजी के सामने बंदूक की नली में एक गोली डाल दी और फायरिंग शुरू कर दी, यह देख डीआईजी हंसने लगे।

संतकबीरनगर में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद ने निरीक्षक के वायरल वीडियो पर सफाई दी। उन्होंने बताया कि एक उप निरीक्षक राइफल में फ्रंट लोडिंग कर रहा था। ये एंटी रॉइट गन है, जिसमें फ्रंट और बजल लोडिंग होती है। उप निरीक्षक कारतूस को पैलेट समझकर फ्रंट से लोड कर रहा था। इसको लेकर निर्देश दिया गया है कि सभी पुलिसकर्मियों को आर्म्स हैंडलिंग की ट्रेनिंग दी जाए।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button