Hindi Newsportal

इस कारण हुआ ‘ओडिशा रेल हादसा’, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताई दुर्घटना की यह वजह, पढ़ें पूरी खबर

फाइल इमेज: बालासोर ट्रेन हादसा
0 967
इस कारण हुआ ‘ओडिशा रेल हादसा’, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताई दुर्घटना की यह वजह, पढ़ें पूरी खबर

 

ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम को हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 288 तक पहुंच गई है। वहीं 1175 घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। आज रविवार सुबह केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव दुर्घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में रेल मंत्री ने इस दुर्घटना के कारण की जानकारी दी है।

केंद्रीय रेल मंत्री ने बताई यह वजह 

रेल मंत्री ने मीडिया से बातचीत में बताया कि ओडिशा में हुआ यह ट्रेन हादसा इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव के कारण हुआ है।  उन्होंने मीडिया से बताया कि रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने मामले की जांच की है। हादसा इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव के कारण हुआ है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान भी कर ली गई है।

केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा कि कल प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों पर तेजी से काम चल रहा है। कल रात एक ट्रैक काम लगभग पूरा हो गया। आज एक ट्रैक की पूरी मरम्मत करने की कोशिश रहेगी। सभी डिब्बों को हटा दिया गया है। शवों को निकाल लिया गया है। कार्य तेजी से चल रहा है। कोशिश है की बुधवार की सुबह तक सामान्य रूट चालू हो जाए।

ओडिशा सीएम ने राहत कोष देने का किया ऐलान 

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हादसे में राज्य के मरने वाले लोगों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए एक-एक लाख रुपए की घोषणा की है।

 

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.