इजराइल: दो साल के भीतर आज चौथी बार वोटिंग, नतीजों से पहले ही बेंजामिन नेतन्याहू ने किया बड़ी जीत का दावा

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने इजरायल में हुए आम चुनावों में अपनी ‘बड़ी जीत’ का दावा किया है। दरअसल फेसबुक पोस्ट के जरिए एक बयान जारी करते हुए नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल के लोगों ने मेरे नेतृत्व में लिकुड (Likud) पार्टी को शानदार जीत दे दी है।
देखें उनका फेसबुक पोस्ट –
2 साल के भीतर 4 बार हुए चुनाव, एग्जिट पोल के दावे भी अलग।
सबसे पहले बता दे की इजराइल में राजनितिक संकट के चलते दो सालों के भीतर यह चौथी बार है जब संसदीय चुनाव हुए है । जिसकी गिनती आज यानी 23 मार्च को की जा रही है।
क्या कहता है एग्जिट पोल ?
हालांकि, एग्जिट पोल के मुताबिक इस बार भी प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर पाएंग। इजरायल चुनाव में किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला यानी कि कोई स्पष्ट विजेता नहीं है।
ये भी पढ़े : परमबीर सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा – मामला बेहद गंभीर, आप हाई कोर्ट जाइए
कितनी सीट जीतने का है अनुमान ?
120 सीटों वाली इजरायल की संसद में नेतन्याहू की लिकुड पार्टी के 50 से 54 के बीच सीट जीतने का अनुमान जताया गया है, जबकि उनके मुकाबले दूसरी पार्टियों को करीब 59 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है। अगर ऐसा हो जाता है तो इसका मतलब ये है कि नेतन्याहू के पूर्व समर्थक और राष्ट्रवादी यामिना पार्टी के नेता नफ्ताली बेनेट किंगमेकर साबित हो सकते हैं।
भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हैं नेतन्याहू।
बता दे नेतन्याहू ने अपने चुनाव अभियान में कोविड-19 टीकाकरण और अरब देशों के साथ सुलझते रिश्तों को उपलब्धि के तौर पर पेश करके वोट माँगे थे लेकिन अभी भी नेतन्याहू भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना भी कर रहे हैं। इधर उनके राजनीतिक विरोधियों का कहना था कि जब तक उन पर मुक़दमा चल रहा है, उन्हें प्रधानमंत्री पद पर नहीं रहना चाहिए। वही दूसरी और नेतन्याहू ख़ुद पर लगे भ्रष्टाचार के सभी आरोपों को ख़ारिज करते रहे हैं।

इधर खबरों के मुताबिक, कोरोना संकट के चलते चुनाव नतीजे आने में थोड़ी देर हो रही है। इजरायल के चुनाव आयोग का कहना है कि अंतिम वोट बुधवार दोपहर तक गिने लिए जाएंगे।






hgh kaufen amazon
References:
http://gitea.yunshanghub.com:8081/margarettegree