भारत

अरुण गोयल ने भारत के नए चुनाव आयुक्त के रूप में ग्रहण किया पदभार

नई दिल्ली: पूर्व नौकरशाह अरुण गोयल ने सोमवार को भारत के नए चुनाव आयुक्त का पदभार संभाल लिया.

गोयल 1985 बैच के पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी हैं. उन्होंने 18 नवंबर को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी. हालांकि, उन्हें 60 वर्ष का होने के बाद 31 दिसंबर 2022 को सेवानिवृत्त होना था.

 

गोयल को शनिवार को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था. वह मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय के साथ निर्वाचन आयोग का हिस्सा होंगे.

 

चुनाव आयुक्त के रूप में उनकी नियुक्ति की घोषणा तब की गई है जब अगले महीने ही गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. गुजरात में 1 दिसंबर से 5 दिसंबर के बीच विधानसभा चुनाव होने हैं. वहीं, इसके नतीजे आठ दिसंबर को घोषित होंगे.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button