ताज़ा खबरेंभारत

हैदराबाद के बाद महाराष्ट्र में भारी बारिश ने लोगों को तरसाया, जलमग्न हुईं सड़कें, चेतावनी भी जारी

देश में बिन मौसम बरसात ने लोगों को त्रस्त कर दिया। भारी बारिश के प्रकोप से अभी हैदराबाद उबरा ही नहीं था कि अब मुंबई और पुणे समेत कई इलाकों में हो रही भारी बारिश खूब तबाही मचा रही है. भारी बारिश के कारण महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे सहित अन्य शहरों में जलभराव देखने को मिल रहा है। पुणें में आलम ये था कि रातभर जमकर बारिश दर्ज की गयी। इस कारण गलियों, सड़कों तक जलजमाव हो गया. इस कारण यातायात में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. यही नहीं बारिश के कारण हुए जलभराव का पानी घरों तक में घुस गया और रात भर लोग सो तक नहीं पाएं।

गौरतलब है कि बीते दिनों हैदराबाद में भारी बारिश के कारण येलों अलर्ट जारी किया गया था. यहां कुल 32 लोगों की भारी बारिश के कारण हुई घटनाओं में मौत हो गई है। इधर महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भी आज भी भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे समेत पूरे नार्थ कोंकण इलाके के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

बाढ़ से प्रभावित निमगांव में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

बता दे बाढ़ से प्रभावित निमगांव में 40 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। इस जलभराव के कारण अब भी 15 लोग यहां फंसे हुए हैं जिन्हे रेस्क्यू करने का काम जारी है वही मुंबई, ठाणे और पुणे समेत कई जगहों पर जलभराव के कारण यहां यातायात प्रभावित हो गया है।

इधर बारिश प्रभावित तेलंगाना में भी जारी है राहत अभियान।

राज्य के मुख्य सचिव सौमेश कुमार के मुताबिक प्रदेश में 61 राहत केंद्रों का संचालन किया जा रहा है तथा जरूरत पड़ने पर और केंद्र खोले जा रहे हैं। खाने के करीब डेढ़ लाख पैकेट बांटे गए हैं तथा अन्नापुर्णा सब्सिडी भोजनालयों का भी उन इलाकों में इस्तेमाल किया जा रहा है जहां पानी अब भी भरा हुआ है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button