ताज़ा खबरेंभारत

सूरत में रौनक हुए मिठाई के बाजार, दिवाली के लिए बनाई गई ख़ास मिठाई, कीमत 9000 रुपये प्रति किलो

दीवाली जैसे त्यौहार का मतलब होता है आतिशबाज़ी, ख़ुशी, रौनक और बहुत सारी मिठाइयां। ऐसे में इस त्यौहार के लिए देश के मिठाईवालों ने कमर कस ली है। अब भले ही हर साल की तरह इस तरह वो रौनक दिवाली पर नहीं दिख रही, लेकिन हलवाई की दुकानों पर तरह-तरह की मिठाई से दुकाने गुरजार है। इस बीच गुजरात ने 1 नवंबर को चंडी पाड़वो मनाया जिसके लिए दूकान मिठाई से तो गुलज़ार दिखी मगर यहाँ एक दूकान पर मिठाई 9000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी। इतना ही नहीं ये मिठाई दिवाली के मद्देनज़र भी मनाई गई है।

मिठाई का नाम है ‘गोल्ड घारी’

इस मिठाई का नाम है घारी और यह सूरत की स्‍थानीय मिठाई है। और ये मिठाई भागल की एक दुकान ने अपने मेन्यू के लिए ‘गोल्ड घारी’ नाम से लॉन्च की है जिसकी कीमत 9,000 रुपये प्रति किलोग्राम है, जबकि सामान्य घारी की कीमत 660-820 रुपये प्रति किलो है। दुकान के मालिक रोहन ने जानकारी देते हुए कहा कि मिठाई सोने की तरह हेल्‍दी और पौष्टिक है, क्योंकि सोने को आयुर्वेद में लाभकारी धातु माना जाता है।

ये भी पढ़े : इस दिवाली राजस्थान में नहीं सुनाई देगा पटाखों और आतिशबाज़ी का शोर, गेहलोत सरकार ने लगाई इनकी बिक्री पर रोक

उम्मीद से कम हो रही है बिक्री।

दूकान मालिक के मुताबिक ‘गोल्‍ड घारी’ को लॉन्‍च किए हुए कई दिन हो गए हैं। इसकी बिक्री की जितनी उम्‍मीद थी, उससे बिक्री थोड़ी कम है. लेकिन उन्‍हें आशा है कि अगले कुछ दिनों में इसे लोगों की अच्‍छी प्रतिक्रिया मिलेगी।

गौरतलब है कि घारी एक तरह की सूरत की स्‍थानीय मिठाई है। इसे चने की दाल, घी और सूखे मेवे डालकर बनाया जाता है। इसे सेव, गांठिया, फ्राई पोहे, बूंदी और पापड़ी के मिक्‍चर भूसू के साथ परोसा जाता है। और तो और इसे चंडी पडवा के दिन खाने की रस्‍म है। बता दे सूरत में यह परंपरा 3 सदी से चली आ रही है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button