सूचना प्रसारण मंत्रालय की चीनी एप्स पर बड़ी कार्रवाई, पबजी समेत 118 चीनी मोबाइल एप को किया बैन,देखें पूरी लिस्ट

लद्दाख में चीन के साथ तनातनी के बीच भारत ने 118 और चाइनीज ऐप को बैन कर दिया है। बैन के बाद अब ये ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से भी हटा दिए जाएंगे। ख़ास बात ये है कि जो 118 एप्स बैन हुए है उनमे PUBG भी शामिल है।
https://twitter.com/NewsMobileHindi/status/1301131088727662593
https://twitter.com/NewsMobileHindi/status/1301130959639601152
ये 118 एप्स हुए है बैन।
बता दे भारत ने 29 जून को टिकटॉक समेत 58 ऐप को बैन कर दिया था। ऐप को बैन करने की वजह देश की सुरक्षा के लिए जरूरी बताया गया था। बैन किए गए ऐप्स में शेयर इट, UC ब्राउजर, वीचैट और कैम स्कैनर जैसे कई और ऐप भी शामिल थे।




इसके बाद जुलाई में भारत सरकार ने 47 अन्य ऐप्स को भी बैन किया था। इन ऐप्स के बारे में कहा गया कि ये पहले बैन किए गए 59 ऐप्स के क्लोन के तौर पर काम कर रहे थे और इनसे यूजर्स के डेटा की सेफ्टी पर बड़ा खतरा था। बुधवार को बैन किए गए ऐप्स में कई पॉप्युलर ऐप्स शामिल हैं।





