ताज़ा खबरेंभारत

सुप्रीम कोर्ट ने यौन शोषण मामले में आसाराम बापू की जमानत याचिका की खारिज

शीर्ष अदालत ने सोमवार को यौन शोषण मामले में आसाराम बापू की जमानत याचिका खारिज कर दी. गुजरात के सूरत रेप केस में आसाराम ने जमानत की मांग की थी.

सुप्रीम कोर्ट में आसाराम द्वारा दायर की गयी जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान गुजरात सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता द्वारा न्यायमूर्ति एन वी रमाना की अध्यक्षता वाली पीठ को सूचित किया गया कि मामले की सुनवाई चल रही है और 210 गवाहों की जांच होनी बाकी है.

पीठ ने जमानत याचिका को खारिज करते हुए कहा कि निचली अदालत मुकदमे के साथ आगे बढ़ेगी और आसाराम की याचिका को खारिज करने वाली गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा दी गई प्रथम दृष्टया टिप्पणियों से प्रभावित नहीं होगी.

बता दें कि ताउम्र जेल की सजा काट रहे आसाराम की सजा पर रोक लगाने की याचिका 26 मार्च 2019 को हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी.

ALSO READ: कर्नाटक संकट Live Update: विधानसभा सत्र से पहले भाजपा ने दोहराई फ्लोर टेस्ट की…

आसाराम पर बलात्कार और हत्या का मामला है और इसी मामले में वह जेल में बंद है. राजस्थान के जोधपुर स्थित अपने आश्रम में वर्ष 2013 में 16 साल की एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में जोधपुर की अदालत ने आसाराम को को दोषी करार दिया और उम्रकैद की सजा सुनाई थी.

पीड़िता ने आसाराम पर उसे जोधपुर के नजदीक मनाई इलाके में आश्रम में बुलाने और 15 अगस्त 2013 की रात उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया था.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button