ताज़ा खबरेंमनोरंजन

सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने 16 साल के आरोपी लड़के को पकड़ा 

सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने 16 साल के आरोपी लड़के को पकड़ा 

 

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ सलमान खान को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। सलमान को इस बार मारने की तारीख तक का एलान कर दिया गया है। सलमान को जोधपुर से धमकी भरा कॉल आया है जिसमें उन्हें 30 अप्रैल की तारिख के साथ जान से मारने की धमकी दी गई है।

बताया जाता है क‍ि उनको राजस्थान के जोधपुर से क‍िसी ‘रॉकी भाई’ का फोन आया था। अब इस मामले में मुंबई पुल‍िस ने एक नाबाल‍िग को ह‍िरासत में ल‍िया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉल राजस्थान के शाहपुर के एक 16 साल के लड़के ने की थी।

पुलिस का कहना है कि धमकी भरे कॉल में कोई गंभीरता नहीं है। इस मामले की तहकीकात मुंबई पुलिस कर रही है। फोन करने वाले ने अपने आप को रॉकी भाई बताया और कहा कि वो जोधपुर का गौरक्षक है। मुंबई पुलिस के कंट्रोल को सोमवार की रात 9 बजे कॉल किया गया था। मुंबई पुलिस के मुताबिक आरोपी नाबालिग है, उस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने पिछले महीने सलमान खान को एक धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी थी। पुलिस ने इस संबंध में बदमाश लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की थी। अभिनेता को पहले पुलिस द्वारा ‘वाई-प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई और वह अपने निजी सुरक्षा कर्मियों के साथ ‘बुलेट-प्रूफ’ कार में ही सफर करते हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button