ताज़ा खबरेंमनोरंजन

सलमान खान की फिल्म में डेब्यू कर सकती हैं शेहनाज गिल

मुंबई: बॉलीवुड मेगास्टार सलमान खान इंडस्ट्री में एक और एक्ट्रेस को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. शहनाज गिल कथित तौर पर सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘कभी ईद कभी दीवाली’ से डेब्यू कर सकती हैं. फिल्म में वह सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा के अपोजिट नजर आएंगी.

 

अभिनेत्री और गायिका शहनाज गिल फेमस शो बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकीं हैं जिसे सलमान खान ने होस्ट किया था. अपनी मासूमियत और बेपाक अंदाज से लोकप्रियता हासिल कर चुकीं शहनाज अब बड़े पर्दे पर डेब्यू करने के लिए तैयार है.

 

शहनाज पिछले साल रिलीज हुई पंजाबी फिल्म ‘होंसला रख’ का हिस्सा रह चुकीं हैं. सोशल मीडिया पर शहनाज का बड़े पैमाने पर फैनबेस है, हर कोई शहनाज को पसंद करता है. सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से सोशल मीडिया से गायब होने के बाद से फैंस लगातार उनका समर्थन कर रहे थे, बीते कुछ वक्त से शहनाज फिरसे सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और उनके फैंस भी अब शहनाज को खुश देख उनके समर्थन में हैं.

 

आपको बता दें कि हालही में आयुष शर्मा ने इस बात की पुष्टि की है कि वह सलमान खान के साथ कभी ईद कभी दिवाली में काम करने जा रहे हैं. फिल्म में उनका अहम किरदार है. वहीं रिपोर्टस के मुताबिक इस फिल्म में शहनाज गिल आयुष शर्मा के अपोजिट नजर आने वाली हैं, हालांकि अभी तक शहनाज के रोल और डेब्यू को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button