ताज़ा खबरेंभारत

‘वोकल फॉर लोकल’ के लिए राजस्थान की महिलाएं हुई एकजुट, इस दिवाली बन रहे है गाय के गोबर से इको फ्रेंडली दीये

कोरोना महामारी से जूझ रहे दुनिया ने भारत की अर्थव्यवस्था को भी ख़ासा नुख्सान पहुंचाया था। इसी नुकसान की भरपाई के लिए देश के प्रधानमंत्री ने वोकल फॉर लोकल का नारा दिया था। इसी नारे को साकार करने के लिए राजस्थान की राजधानी जयपुर में गाय के गोबर से इको फ्रेंडली दीये बनाए जा रहे हैं। इस काम में नहीं तोह भी 100 से अधिक महिलाएं जुटी हुई हैं।

गाय के गोबर के दीयों से जगमग होंगे घर।

इन महिलाओं की कोशिश है कि दीपावली के त्योहार से पहले अधिकतम दीये बना लिए जाएं, ताकि जयपुर के घरों में इको फ्रेंडली तरीके से रोशनी फैलाई जा सके। अब इसी काम को साकार करने के लिए गाय के गोबर से बन रहे इन दीयों को बनाने में करीब 100 महिलाएं लगी हुई हैं। जो दिनभर में करीब 1000 दीये बना रही हैं। इस तरह से हर दिन करीब 1 लाख दीयों का निर्माण हो रहा है।

पर्यावरण के साथ अर्थव्यवस्था का भी ध्यान।

दीयों को बनाने में जुटी एक महिला ने कहा कि हम न सिर्फ अपनी परंपरा से जुड़े हैं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी फायदा पहुंचा रहे हैं, साथ ही पर्यावरण को भी नुकसान से बचा रहे हैं। महिला ने कहा कि गाय का गोबर हमारी परंपरा में पवित्र माना जाता है,और ये कुछ समय में स्वत: नष्ट हो जाता है जिससे पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचता। वहीं, चीनी दीयों से पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button