ताज़ा खबरेंभारतमनोरंजन

विद्या बालन की फिल्म ‘शकुंतला देवी’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, लॉन्च होते ही किया ट्रेंड

विद्या बालन की फिल्म शकुंतला देवी का ट्रेलर रिलीज हो गया है. पहले टीजर और फिर पोस्टर के जरिए फैन्स के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त बज क्रिएट करने के बाद शकुंतला देवी का ट्रेलर भी बेहतरीन नजर आ रहा है. अमेजन प्राइम पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म में विद्या बालन के रोल को लेकर खासा चर्चा हो रही हैं. सोशल मीडिया पर ट्रेलर लॉच होते ही ट्रेलर ने वाह – वाही बटोरना भी शुरू कर दिया है। बता दें कि ट्रेलर के बाद विद्या के फैंस उन्हें देखने के लिए और बेसब्र हो रहे है।

ये फिल्म अनगिनत उपलब्धियां प्राप्त करने वाली आकर्षक गणितज्ञ, शकुंतला देवी पर आधारित है जिसकी भूमिका में विद्या बालन नज़र आएँगी। इस बायोपिक में शकुंतला देवी के पहले कभी नहीं देखे गए सफर से विद्या बालन हमे रूबरू करवाती नजर आएंगी. शकुंतला देवी को लेकर कहा जाता है कि वह कैलकुलेटर से भी तेज थी और उनका दिमाग ह्यूमन-कंप्यूटर जैसा चलता था.

ये भी पढ़े : जियो प्लेटफॉर्म में 7.7 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए गूगल करेगा 33,737 करोड़ रुपए का निवेश

विद्या बालन की फिल्म शकुंतला देवी का ट्रेलर फैन्स को काफी पसंद आ रहा है. वीडियो में शकुंतला देवी अपने टैलेंट और मैथ्स से सबके होश उड़ा रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि जितना गहरा रिश्ता शकुंतला का उनके मैथ्स के साथ है, उतना ही कमजोर परिवार के साथ. गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा चुकीं शकुंतला देवी की इस फिल्म को लेकर फैन्स काफी एक्साइटिड हैं.

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button