ताज़ा खबरेंभारत

विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को मिलेगा वीर चक्र, बालाकोट एयर स्‍ट्राइक करने वाले अन्य पायलट भी होंगे सम्मानित

पाकिस्तान के बालाकोट में एक आतंकी ठिकाने पर बमबारी कर बहादुरी की मिसाल पेश करने वाले अभिनंदन वर्तमान को वीर चक्र से सम्मानित किया जाएगा. इसके साथ ही एयर स्‍ट्राइक करने वाले मिराज-2000 विमानों के पायलटों को वायु सेना मेडल प्रदान किया जा सकता है.

इस विषय पर जानकारी रखने वाले दो उच्च अधिकारीयों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी.

विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान ने 27 फरवरी, 2019 को पाकिस्‍तानी एफ-16 लड़ाकू विमान को मिग-21 विमान से मार गिराया था. विशेषज्ञों ने इसे सैन्य विमानन इतिहास में एक बड़ी सफलता बताया था.

एफ-16 और मिग-21 दोनों दो अलग-अलग पीढ़‍ियों के लड़ाकू विमान हैं. मिग-21 के मुकाबले एफ-16 अधिक उन्‍नत है. ऐसे में विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की यह कामयाबी उनकी कुशलता को दर्शाता है.

ALSO READ: आज शाम देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, 370 पर कर सकते हैं बड़ा ऐलान

हालांकि इस दौरान उनका मिग-21 विमान भी दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया और वह खुद पैराशूट से उतरने के दौरान पाकिस्‍तान के कब्‍जे वाले कश्‍मीर में जा पहुंचे, जहां से उन्‍हें पाक सेना ने अपनी हिरासत में ले लिया। वर्तमान करीब 60 घंटे तक पाकिस्‍तान की कैद में रहे.

इस दौरान उनके कई छोटे-छोटे वीडियो क्लिप सामने आए थे, जिसमें वह घायल होने के बावजूद पाकिस्‍तानी सेना के सवालों के जवाब बहादुरी से देते देखे गए. बाद में भारी अंतरराष्‍ट्रीय दबाव के बाद पाकिस्‍तान ने 1 मार्च को उन्‍हें रिहा कर भारत को सौंप दिया था.

जबकि पुलवामा हमले के बाद पाकिस्‍तान के बालाकोट में आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाकर एयर स्‍ट्राइक करने वाले मिराज-2000 विमानों के पायलटों ने भी असाधारण साहस और वीरता का परिचय दिया था.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button