इंटरनेट पर एक तस्वीर सामने आई है जिसके अनुसार विंग कमांडर अभिनंदन को भारतीय वायु सेना से बर्खास्त कर दिया गया है क्योंकि वह चिकित्सकीय रूप से स्वस्थ नहीं हैं।
पोस्ट को इस कैप्शन के साथ शेयर किया जा रहा है: “विंग कमांडर अभिनन्दन को मैडीकली अनफिट बोल कर निकल दिया
अनफिट या ज़िंदा लौट आने की सज़ा दी?
यह बीजेपी की केसी देशभक्ति है माना कि वह अनफिट भी था तो कम से कम नौकरी पर तो रखते
अभिनन्दन के नाम पर कटोरा लेकर वोट मांगने निकल जायेंगे वह विमान नहीं उड़ा सकता तो कही ऑफिसर में रख लेते |”
ALSO READ: जानिए इंदिरा गांधी और किरण बेदी की इस वायरल तस्वीर के पीछे का सच !
क्या थी हकीकत?
न्यूजमोबाइल फैक्ट-चेक टीम ने उपरोक्त दावे की जाँच की तो पाया कि यह दावा फेक है।
20 अप्रैल, 2019 की एक रिपोर्ट के अनुसार, “भारत वायु सेना (IAF) ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान को पाकिस्तान में F-16 विमान को मार गिराने के लिए युद्ध वीरता पदक ‘वीर चक्र’ से नवाज़े जाने की सिफारिश की है|
रिपोर्ट में आगे एक सरकारी सूत्र के हवाले से कहा गया है कि उनके जीवन पर खतरे के बाद, अभिनंदन को श्रीनगर से हटाकर पश्चिमी क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण हवाई अड्डे पर तैनात किया गया है।

यह स्पष्ट रूप से साबित करता है कि अभिनंदन अभी भी भारतीय वायु सेना के पायलट हैं और किया गया दावा झूठ है|
हमने इसकी जाँच कैसे की:
न्यूज़मोबाइल के झुज़ारू रिपोर्टर हर तथ्य की अच्छी तरह खोज करते हैं. पहले हम गूगल रिवर्स सर्च और कुछ सच मापने के टूलस का उपयोग करते हैं और फिर हमारे खोजी रिपोर्टर उनकी सच्चाई बाहर लाते हैं.
आप सच जानना चाहते हैं तो हमें लिंक भेजे editor@newsmobile.in या हमारी fact check हेल्प्लायन पर WhatsApp करें

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 88268 00707

Error: Contact form not found.






SLOT365 là lựa chọn lý tưởng cho những ai yêu thích bắn cá đổi thưởng. Trò chơi đa dạng boss, hiệu ứng sống động, tỷ lệ trả thưởng cao giúp người chơi dễ dàng săn thưởng lớn. TONY06-28