वर्ल्ड यूथ स्किल डे पर युवाओं को पीएम मोदी का संबोधन – कहा स्किल है युवाओं की सबसे बड़ी ताकत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वर्ल्ड यूथ स्किल डे के मौके पर युवाओं को संबोधित किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का दिन 21वीं सदी के युवाओं को समर्पित है, आज स्किल युवाओं की सबसे बड़ी ताकत है. बदलते हुए तरीकों ने स्किल को बदल दिया है, आज हमारे युवा कई नई बातों को अपना रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया में हेल्थ सेक्टर में कई तरह के द्वार खुल रहे हैं.
पीएम मोदी ने कहा – कोरोना के इस संकट ने ‘World- Culture ‘ के साथ ही ‘Nature of Job ‘को भी बदलकर के रख दिया है और बदलती हुई नित्य नूतन Technology ने भी उस पर प्रभाव पैदा किया है। Skill का अर्थ है, आप कोई नया हुनर सीखें जैसे कि आपने लकड़ी के एक टुकड़े से कुर्सी बनाना सीखा, तो ये आपका हुनर हुआ। आपने लकड़ी के उस टुकड़े की कीमत भी बढ़ा दी। Value Addition किया। लेकिन ये कीमत बनी रहे, इसके लिए नए डिज़ाइन, नयी स्टाइल, यानी रोज़ कुछ नया जोड़ना पड़ता है। उसके लिए नया सीखते रहना पड़ता है।
और कुछ नया सीखते रहने का मतलब,ये है Re- Skill।
मोदी ने आगे कहा – Skill, Re- skill और Upskill का ये मंत्र जानना, समझना, और इसका पालन करना, हम सभी के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है।

स्किल की ताकत –
Skill की ये ताकत जो है, इंसान को कहां से कहां पहुंचा सकती है। एक सफल व्यक्ति की बहुत बड़ी निशानी होती है कि वो अपनी स्किल बढ़ाने का कोई भी मौका जाने ना दे। Skill के प्रति अगर आप में आकर्षण नहीं है, कुछ नया सीखने की ललक नहीं है तो जीवन ठहर जाता है। एक रुकावट सी महसूस होती है। एक प्रकार से वो व्यक्ति अपने व्यक्तित्व को, अपनी Personality को ही बोझ बना लेता है। वहीं skill के प्रति आकर्षण, जीने की ताकत देता है, जीने का उत्साह देता है।
Skill सिर्फ रोजी- रोटी और पैसे कमाने का जरिया नहीं है। जिंदगी में उमंग चाहिए, उत्साह चाहिए, जीने की जिद चाहिए, तो skill हमारी driving force बनती है, हमारे लिए नई प्रेरणा लेकर आती है।
#WATCH | कोरोना के इस संकट ने विश्व- संस्कृति के साथ ही काम की प्रकृति को भी बदलकर के रख दिया है और बदलती हुई नित्य नूतन प्रौद्योगिकी ने भी उस पर प्रभाव पैदा किया है: विश्व युवा कौशल दिवस पर पीएम मोदी @narendramodi #WorldYouthSkillDayhttps://t.co/nz57dH2sPa pic.twitter.com/KhDEAuENfA
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) July 15, 2020
स्किल आपके काम की ही नहीं, आपकी भी प्रतिभा को, प्रभाव को, प्रेरक बना देती है और साथियों यहां एक और चीज समझनी बहुत जरूरी है।कुछ लोग ज्ञान और स्किल को लेकर के हमेशा भ्रम में रहते हैं, या भ्रम पैदा करते हैं: पीएम मोदी@narendramodi pic.twitter.com/1PlmhL9pzy
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) July 15, 2020
चार-पांच दिन पहले देश में श्रमिकों की स्किल मैपिंग का एक पोर्टल भी शुरू किया गया है। यह पोर्टल स्किल्ड लोगों को, स्किल्ड श्रमिकों की मैपिंग करने में अहम भूमिका निभाएगा। इससे एम्प्लॉयर्स एक
क्लिक में ही स्किल्ड मैप वाले वर्कर्स तक पहुंच पाएंगे: PM— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) July 15, 2020
तेजी से बदलती हुई आज की दुनिया में अनेक सेक्टरों में लाखों skilled लोगों की जरूरत है। विशेषकर स्वास्थ्य सेवाओं में तो बहुत बड़ी संभावनाएं बन रही हैं।
यही समझते हुए अब कौशल विकास मंत्रालय ने दुनिया भर में बन रहे इन अवसरों की मैपिंग शुरू की है: पीएम मोदी #5YearsofSkillIndia pic.twitter.com/p0ipIOacqz
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) July 15, 2020





