ताज़ा खबरेंभारतवायरल

लोगों को जागरूक करने अब फेस मास्क जैसे लजीज़ पराठे, मिलेंगे मदुरै के इस रेस्टोरेंट में

भारत में कला और आविष्कार आपको हर गली, मोहल्ले, चौराहें पर दिखेगा। भले ही हम कोरोना से लड़ रहे हो मगर इस तनाव के बीच भी भारतीय कुछ न कुछ मज़ेदार सुझाव के साथ आ ही जाते है। इन दिनों देश में जहाँ कोरोना से लड़ने के लिए मास्क बहुत ही ज़रूरी हो गया जिसके बावजूद भी कई लोग मास्क नहीं पहने दिखते। तो ऐसे ही लोगों को समझाने और मास्क का महत्व समझाने के लिए एक रेस्टोरेंट ने लोगों को मास्क खाने में परोसना शुरू कर दिया है।

मज़े की बात ये ही इस रेस्टोरेंट में जो मास्क परोसे जाते है वो पहनने वाले नहीं बल्कि खाने वाले है। यह पराठा मदुरै से 1.2 किमी दूर स्थित टेंपल सिटी होटल ने बनाया है और हर पराठे की कीमत 50 रुपए है। इस रेस्टोरेंट के मैनेजर पूवालिंगम के अनुसार मदुरै के लोग मास्क को लेकर अब भी गंभीर नहीं है, इसलिए हमने यह मास्क पराठा पेश किया है ताकि लोगों में जागरूकता आए।

ये भी पढ़े: गैंगस्टर विकास दुबे का कच्चा चिट्ठा- कानपूर एनकाउंटर काण्ड से लेकर महाकाल की नगरी में पकड़ने जाने तक!

दूसरी तरफ सोशल मीडिया में यह तस्वीर और वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इस पराठे को देखकर इसे खाने के लिए उत्सुक भी है और इस नए आईडिया का मज़ाकिया अंदाज़ में स्वागत भी कर रहे है .

https://twitter.com/mannlafangabada/status/1281121438854860800

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button