लद्दाख पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कहा – नहीं जानें देंगे हमारी ज़मीन का एक इंच भी

भारत-चीन तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज लेह के स्टाकना पहुंचे। यहां व्यू प्वाइंट पर सेना के जवानों ने अपना पराक्रम दिखाया। इस दौरान पैरा कमांडोज ने युद्धाभ्यास किया। यह वही क्षेत्र है जहां भारत और चीन के सैनिक आमने-सामने आए थे। रक्षा मंत्री इस दौरान हथियार थाम कर निशाना लगाते दिखे। कहीं न कहीं रक्षा मंत्री द्वारा हथियार थाम कर निशाना लगाना ये संकेत देता है कि दुश्मन के किसी भी हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।


भारत कि ज़मीन का एक इंच भी नहीं जानें देंगे –
स्थिति कि समीक्षा के मौके पर सैनिकों को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, “अब तक जो भी बातचीत हुई है, वह मामला सुलझ जाना चाहिए… लेकिन किस हद तक इसे हल किया जाएगा, मैं गारंटी नहीं दे सकता. हालांकि, मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारी जमीन का एक इंच भी किसी भी शक्ति द्वारा नहीं लिया जा सकता है.
भारत और चीन की सेना के जवानों के बीच हाल में जो कुछ हुआ मैं ये कह सकता हूं कि आप लोगों ने केवल भारत की सीमा की सुरक्षा नहीं की है बल्कि 130 करोड़ भारतवासियों के सम्मान की सुरक्षा भी की है: सेना के जवानों से बात करने वक्त रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह pic.twitter.com/j9xQMtpK9A
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) July 17, 2020
राजनाथ ने कहा, “भारत दुनिया का एकमात्र देश है जिसने दुनिया को शांति का संदेश दिया है. हमने कभी किसी देश पर हमला नहीं किया है और कभी किसी देश की जमीन पर दावा नहीं किया है.भारत ने इस संदेश में विश्वास करता है कि दुनिया एक परिवार है.”

ये भी पढ़े : देश के इन प्रदेशों में होगी मूसलाधार बारिश, जानें भारत के मौसम का पूर्वानुमान
रक्षा मंत्री ने कहा, “हमें अपनी सेना पर गर्व है. मुझे गर्व है कि मैं अपने जवानों के बीच खड़ा हूं.हमारे जवानों ने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया है. सभी 130 करोड़ भारतीय इस ‘नुकसान’ से दुखी हैं.” उन्होंने कहा, “आज हम लद्दाख में खड़े हैं, मैं भी उन लोगों को श्रद्धांजलि देना चाहता हूं, जो कारगिल युद्ध के दौरान ड्यूटी के दौरान मारे गए थे.”
आज आपसे मिलकर मुझे खुशी हो रही है तो मन में एक पीड़ा भी है, हाल ही में भारत और चीन सैनिकों के बीच जो भी कुछ हुआ, उसमें हमारे कुछ जवानों ने अपना बलिदान देते हए अपनी सीमा की रक्षा की। उन्हें खोने का गम और आपसे मिलने की खुशी है, मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं:रक्षा मंत्री pic.twitter.com/dIphXUwGM0
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) July 17, 2020
उन्होंने कहा कि हमें अपने जवानों की बहादुरी पर गर्व है. इस मौके के सामने आए विजुअल्स में, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवाणे भी रक्षा मंत्री के साथ दिखे. बता दें कि रक्षा मंत्री लद्दाख और जम्मू और कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर हैं.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह श्रीनगर पहुंचे। वे सीमाओं पर स्थिति की समीक्षा करेंगे और जम्मू-कश्मीर में फॉरवर्ड एरिया का दौरा करेंगे: रक्षा मंत्री कार्यालय@rajnathsingh pic.twitter.com/otodfP4mNA
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) July 17, 2020






hgh apotheke kaufen
References:
http://www.anibookmark.com