राजस्थान: पीएम मोदी ने माउंट आबू में जनसभा को किया संबोधित, कहा ‘कांग्रेस शासन में कानून-व्यवस्था पूरी तरह हुआ तबाह’

राजस्थान: पीएम मोदी ने माउंट आबू में जनसभा को किया संबोधित, कहा ‘कांग्रेस शासन में कानून-व्यवस्था पूरी तरह हुआ तबाह’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी बुधवार को राजस्थान का दौरा किया। यहाँ पीएम मोदी ने माउंट आबू में एक जनसभा का संबोधन किया। इस दौरान अपने सम्बोधन में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस शासन काल में राजस्थान में कानून-व्यवस्था पूरी तरह तबाह हो चुकी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की यह कैसी सरकार है, जहां एक मुख्यमंत्री को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है।
राजस्थान की यह कैसी सरकार है जहां मुख्यमंत्री को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है, विधायक को अपने मुख्यमंत्री पर भरोसा नहीं है। यहां हर कोई एक दूसरे पर इल्जाम लगा रहा है। जब कुर्सी पर ही संकट रहेगा तो विकास की किसे चिंता होगी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, माउंट आबू pic.twitter.com/yfk7o0nrTb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2023
माउंट आबू में आयोजित सभा के संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट के बीच चल रही नोक झोक को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि राजस्थान की यह कैसी सरकार है जहां मुख्यमंत्री को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है, विधायक को अपने मुख्यमंत्री पर भरोसा नहीं है। यहां हर कोई एक दूसरे पर इल्जाम लगा रहा है। जब कुर्सी पर ही संकट रहेगा तो विकास की किसे चिंता होगी।
पीएम मोदी ने राजस्थान की क़ानूपं व्यवस्था को लेकर कहा कि आज कांग्रेस शासन में राजस्थान में कानून-व्यवस्था पूरी तरह तबाह हो चुकी है। जिस राजस्थान में गंभीर अपराध कम ही सुनने को मिलते थे, वहां आज अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं और वोट बैंक की गुलामी कर रही कांग्रेस कार्रवाई करने से डर रही है।
कांग्रेस ने दशकों तक जिस तरह की राजनीति की है उसमें दलित, पिछड़े और आदिवासी समाज का सबसे ज्यादा अहित हुआ है। आदिवासी समाज ने बरसों तक कांग्रेस पर भरोसा किया लेकिन क्या मिला? सिर्फ अभाव।
आजाद भारत के इतिहास में सबसे बड़ा घोटाला, जनता की भावनाओं पर एक जबरदस्त धोखा… 50 साल पहले हुआ था। कांग्रेस द्वारा 50 साल पहले देश में गरीबी हटाओ की गारंटी दी थी। कांग्रेस की हर गारंटी के साथ कांग्रेस के नेता और अमीर हो जाते हैं और देश का नागरिक और गरीब हो जाता है।





